44 बिलियन डॉलर की 'चिड़िया' कैसे हुई 'आजाद', समझें ट्विटर-एलन मस्क डील का लेखा जोखा 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की चर्चित ट्विटर डील पूरी हो चुकी है।
अमीरों की फेहरिस्त में अर्श पर बैठे एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मालिक हो गए हैं।
इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, 'चिड़िया आजाद हो गई है।' अब उनकी संपत्ति हमेशा चर्चा में रही है, तो इस डील के इनसाइड स्टोरी को भी समझना जरूरी हो गया है।
खबर है कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर निजी संपत्तियों, निवेश, बैंक लोन समेत अन्य जगहों से जुटाए हैं।
अब विस्तार से समझते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में टेस्ला प्रमुख ने मन बनाया था कि वह डील में निजी तौर पर 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा का योगदान नहीं देंगे।
इसका एक बड़ा हिस्सा (करीब 12.5 बिलियन डॉलर) शेयर की मदद से लोन के जरिए आना था।
इसका मतलब था कि उन्हें अपने शेयर नहीं बेचने होंगे।
हालांकि, बाद में उन्होंने लोन लेने का विचार छोड़ा और अप्रैल और अगस्त में दो बार में उन्होंने टेस्ला के 15.5 बिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए।
अब मस्क इस पूरे लेनदेन में 27 बिलियन डॉलर से थोड़ी ज्यादा राशि का योगदान देंगे।
खास बात है कि ट्विटर में मस्क पहले ही 9.6 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।
इन्वेस्टमेंट फंड इस डील में उन्होंने 5.2 बिलियन डॉलर की राशि निवेश समूहों और अन्य बड़े फंड की मदद से जुटाई है।
इनमें सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन का नाम भी शामिल है।
उन्होंने डील में 1 बिलियन डॉलर निवेश किए हैं।
कतर होल्डिंग की तरफ से भी कुछ राशि दी गई है।
इसके अलावा सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने भी मस्क को करीब 35 मिलियन शेयर ट्रांसफर किए हैं।
निवेश करने वाले ये सभी लोग ट्विटर में अंशधारक होंगे।
बैंक का कर्ज इस डील की शेष 13 बिलियन डॉलर की राशि बैंक लोन से आई है।
इनमें मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका, मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप और मिजुहो, बार्कले, सोशिएट जनरल और बीएनपी परिबास का नाम शामिल है।
खास बात है कि लोन को वापस करने की जिम्मेदारी मस्क की नहीं, बल्कि ट्विटर की होगी।
आंकड़े बताते हैं कि कंपनी 2022 के पहले मध्य में ऑपरेटिंग लॉस का सामना कर रही है और मुनाफा कमाने में भी मुश्किलों का सामना कर रही है।
Article Advertisement
World
44 बिलियन डॉलर की 'चिड़िया' कैसे हुई 'आजाद', समझें ट्विटर-एलन मस्क डील का लेखा जोखा
44 बिलियन डॉलर की 'चिड़िया' कैसे हुई 'आजाद', समझें ट्विटर-एलन मस्क डील का लेखा जोखा 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की चर्चित ट्विटर डील पूरी हो चुकी है। अमीरों की फेहरिस्त में अर्श पर बैठे एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मालिक हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, 'चिड़िया आजाद हो गई है।' अब उनकी स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
