अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

सिलिकॉन वैली के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने छोड़ी रूस की नागरिकता, यूक्रेन पर हमले से थे नाराज

सिलिकॉन वैली के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने छोड़ी रूस की नागरिकता, यूक्रेन पर हमले से थे नाराज सिलिकॉन वैली के सबसे धनी रूसी यूरी मिलनर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपनी रूसी नागरिकता छोड़ दी है। मिलनर ने नागरिकता छोड़ने की पूरी प्रक्रिया अगस्त में पूरी की। एक ट्वीट में मिलनर ने कहा कि उन्होंने और उनके प

सिलिकॉन वैली के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने छोड़ी रूस की नागरिकता, यूक्रेन पर हमले से थे नाराज

Article Advertisement

सिलिकॉन वैली के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने छोड़ी रूस की नागरिकता, यूक्रेन पर हमले से थे नाराज सिलिकॉन वैली के सबसे धनी रूसी यूरी मिलनर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपनी रूसी नागरिकता छोड़ दी है। मिलनर ने नागरिकता छोड़ने की पूरी प्रक्रिया अगस्त में पूरी की।

Article Advertisement

एक ट्वीट में मिलनर ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने 2014 में क्रीमिया के कब्जे के बाद रूस छोड़ दिया। जब रूस ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन पर हमला किया तो डीएसटी ग्लोबल ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की निंदा की थी। आपको बता दें कि मिलनर डीएसटी ग्लोबल के मालिक हैं। मिलनर का जन्म मास्को में हुआ था। वह रूस से अपनी फर्म को दूर ले जाने के लिए सबसे प्रमुख तकनीकी नेता थे। मिलनर के रूस के साथ संबंधों ने सिलिकॉन वैली में कुछ घबराहट पैदा कर दी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स का अनुमान है कि मिलनर की संपत्ति लगभग 3.5 अरब डॉलर है। डीएसटी ग्लोबल ने फेसबुक और ट्विटर सहित टेक जगत की कई दिग्गज कंपनियों में भारी निवेश किया है। डीएसटी ग्लोबल ने 2011 से रूस से कोई पैसा नहीं लिया है। न ही मिलर की कंपनी ने रूस में कोई निवेश किया है। उन्होंने खुद मार्च में ब्लूमबर्ग को इसकी जानकारी दी थी। मार्च में ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक के साथ एक साक्षात्कार में मिलनर ने कहा, "मैं इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि मैं रूस में पैदा हुआ था। मैं इस तथ्य को भी नहीं बदल सकता कि हमारे पास कुछ रूसी फंड थे।" कैलिफोर्निया के लॉस अल्टोस में मिलनर का एक घर है, जिसे उन्होंने 2011 में 100 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उनके पास अमेरिका में O-1 वीजा है, जो कारोबारियों के बीच लोकप्रिय है। यह वीजा कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read