अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

मीराबाई ने अपना ही राष्टूीय रिकॉर्ड तोड़ा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

मीराबाई ने अपना ही राष्टूीय रिकॉर्ड तोड़ा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 49 किग्रा वर्ग में 203 किग्रा वजन उठाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की इस 25 साल की खिलाड़ी ने

मीराबाई ने अपना ही राष्टूीय रिकॉर्ड तोड़ा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Article Advertisement

मीराबाई ने अपना ही राष्टूीय रिकॉर्ड तोड़ा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 49 किग्रा वर्ग में 203 किग्रा वजन उठाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की इस 25 साल की खिलाड़ी ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा के साथ उन्होंने कुल 203 किग्रा वजन उठाया। मंगलवार के इस प्रयास के साथ विश्व रैंकिंग में मीराबाई चीन की जियांग हुईहुआ (212 किग्रा) और हाऊ झीहुई (211 किग्रा) तथा कोरिया की री सोंग गुम (209 किग्रा) के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले मीराबाई का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 201 किग्रा का था जो उन्होंने पिछले साल सितंबर में थाईलैंड में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था, जहां वह चौथे स्थान पर रहीं थी। मीराबाई ने आज 207 किग्रा भार उठाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह स्नैच और क्लीन एवं जर्क के अपने आखिरी प्रयास में विफल हो गई। संजीता चानू स्नैच में 80 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा वजन से कुल 185 किग्रा भार उठाकर दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान तेलंगाना की टी. प्रियदर्शिनी रहीं, जिन्होंने कुल 168 (70+98) किग्रा वजन उठाया। पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में तमिलनाडु के एन अजीत ने उलटफेर करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 140 किग्रा वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में 170 किग्रा के साथ कुल 310 किग्रा वजन उठाया। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अचिंता शेउली उनसे चार किग्रा पीछे रह गए। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 138 किग्रा वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में 168 किग्रा के साथ उन्होंने कुल 306 किग्रा वजन उठाया। ओडिशा के कांहू साहू ने 290 (128+162)किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read