अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फारबिसगंज:ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की एक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन।

ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की एक विचार गोष्ठी का आयोजन संस्थापक राशिद जुनैद की अध्यक्षता फारबिसगंज में संपन्न हुई। इस संदर्भ में एसोसिएशन के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रसेनजीत ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की गतिविधि को बढ़ाने व संगठन के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आगामी रविवार क

फारबिसगंज:ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की एक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन।

Article Advertisement

ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की एक विचार गोष्ठी का आयोजन संस्थापक राशिद जुनैद की अध्यक्षता फारबिसगंज में संपन्न हुई। इस संदर्भ में एसोसिएशन के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रसेनजीत ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की गतिविधि को बढ़ाने व संगठन के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आगामी रविवार को नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत कोचिंग संस्थानों की बैठक नरपतगंज के एक संस्थान में की जाएगी साथ ही जिले के कोचिंग संस्थानों का सदस्यता कार्य भी लगातार कराया जा रहा है!

Article Advertisement

वही संस्थापक सदस्य महताब अंसारी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की एसोसिएशन द्वारा जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को आईपका सदस्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सदस्य एसपी कारपत ने आगामी नए सत्र के प्रारंभ होने के उपरांत जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे जिले के कोचिंग संस्थान एकत्रित होकर चट्टानी एकता का परिचय देंगे। सदस्य ज्योति सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की स्थापना कोचिंग संचालकों व शिक्षकों के हित में एक बेहतर कदम है शिक्षा विभाग के द्वारा हमेशा प्राइवेट कोचिंग की उपेक्षा होती रही है आज तक जिले के कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन नहीं दिया गया साथ ही कोरोना काल के दौरान भी शिक्षकों के त्राहिमाम पर सरकार ने एक शब्द तक बोलने की जरूरत नहीं की इसलिए भविष्य की समस्याओं से निपटने के लिए कोचिंग संस्थानों की मजबूती पर बल दिया जाना काफी आवश्यक है। वही मौके पर स्टरलाइट कंप्यूटर सेंटर के एहतेशाम अंसारी, ग्लोरियस स्टडी सेंटर के नवनीत सिन्हा, एसजी टीचिंग सेन्टर के आनन्द श्रेय, किट कम्प्यूटर के कृष्णा मेहरा, एससीपी के अमित कुमार, लक्ष्य प्वाइंट के अजय आनंद, जयगुरू सीटेट क्लासेज के परीक्षित यादव, स्टार मैथमैटिक्स कोचिंग सेन्टर के मुकेश कुमार के आलावे चंदन कुमार, मिकाइल अंसारी आदि ने अपने विचार रखे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read