Politics
मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा
Published: 28/7/2021, 8:19:53 am•192 views•Seemanchal Live
मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा शिलांग/गुवाहाटी, 27 जुलाई (भाषा) असम और मेघालय की अंतर राज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ने के एक दिन बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दोनों राज्यों के जिला प्रशासकों और लोगों से किसी भी प्रकार का आक्रामक

मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा शिलांग/गुवाहाटी, 27 जुलाई (भाषा) असम और मेघालय की अंतर राज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ने के एक दिन बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने दोनों राज्यों के जिला प्रशासकों और लोगों से किसी भी प्रकार का आक्रामक रुख अख्तियार करने से बचने का आह्वान किया।
संगमा ने कहा कि दोनों राज्य सीमा विवाद का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार तथा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री से बात की है।
उन्होंने कहा कि जिरंग के विधायक सोस्थेनेस सोहतुन को घटनास्थल पर जाने और मामले की रिपोर्ट मेघालय सरकार को सौंपने का जिम्मा दिया गया है।
इसके अलावा मेघालय के मुख्य सचिव एम एस राव और री भोई जिले के उपायुक्त को भी असम के अपने समकक्षों से बात करने का निर्देश दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक सनबोर शुल्लै द्वारा मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आयोजित समारोह से इतर संगमा ने संवाददाताओं से कहा, “अभी स्थिति नियंत्रण में है।
मैं दोनों पक्षों से शांति कायम रखने का आग्रह करता हूं क्योंकि दोनों सरकारें समस्या का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए काम कर रही हैं।” उन्होंने कहा, “हम स्थानीय लोगों और (दोनों तरफ के) प्रशासन से कोई भी आक्रामक रुख अख्तियार नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं।
राज्य सरकारों को मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने का अवसर देना चाहिए।” असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद नया नहीं है और सोमवार को उपजे तनाव के बाद मेघालय ने कथित तौर पर गुवाहाटी के खानापाड़ा इलाके में बिजली के खंबे लगाने का प्रयास किया।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



