अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार सड़कों पर बह रही नाले का पानी और उससे फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सड़कों से गुजरने में जहां राहगीरों को परेशानी हो रहा है वहीं स्थानीय दुकानदार इस नारकीय स्थिति में रहने को विवश हैं। यह हाल शहर के मुख्य बाजार गुदरी का है। इस समस्या से नगर परिषद के

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार

Article Advertisement

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार सड़कों पर बह रही नाले का पानी और उससे फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सड़कों से गुजरने में जहां राहगीरों को परेशानी हो रहा है वहीं स्थानीय दुकानदार इस नारकीय स्थिति में रहने को विवश हैं। यह हाल शहर के मुख्य बाजार गुदरी का है। इस समस्या से नगर परिषद के सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है। पिछले 15 दिनों से गुदरी बाजार में यह समस्या बनी हुई है, इसके बाद भी नगर परिषद का ध्यान इस ओर आकृष्ट नहीं हो पाया है। इस रास्ते में नाले का पानी बहने से पैदल यात्री अपना रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से जा रहे हैं। इस कारण यहां कई दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ गई है। सोमवार को भी इस सड़क की यही स्थिति रही। दिन के दो बज रहे थे और बाइक सवार तो किसी तरह नाले के पानी के बीच अपना गाड़ी लेकर आ रहे जा रहे थे। जबकि कई पैदल यात्री नाक पर हाथ रखे साइड का रास्ता पकड़कर जा रहे थे। स्थानीय दुकानदार सुभाष दास, संतोष दास, राजकिशोर गुप्ता, बुलबुल साहा, नरेश दास, ध्रुव मोदक, संजीत दास, बाबूल साहा, विजय दास, जमीरुद्दीन, कैलाश कुमार, संजय दास आदि ने बताया कि छठ के पहले से यह समस्या बनी हुई है। जिस कारण हमलोगों का रहना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध भरी गंदगी के बीच व्यवसाय करना मजबूरी बनी हुई है। इस कारण दुकान पर ग्राहक भी नहीं रुक रहे हैं। व्यापार प्रभावित हुआ है। पहले की अपेक्षा ग्रहकों की संख्या में कमी आयी है। ग्राहक दूसरे दुकान से खरीददारी कर चले जा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या को ले नगर परिषद व वार्ड पार्षद को मौखिक रुप से ध्यान आकृष्ट कराया गया है। लेकिन इसका कोई हल अब तक नहीं निकल सका है। दुकानदारों ने कहा के नगर परिषद व्यापारियों की समस्या को देखते हुए यहां शीघ्र नाले की सफाई कराये ताकि यहां जलजमाव से निजात मिल सके और लोगों को आने जाने में गंदे पानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर परिषद के उपाध्यक्ष आची देवी जैन ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read