अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज में रोड शो किया

मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज में रोड शो किया भुज, 28 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे के दूसरे दिन कच्छ जिले के भुज शहर में रविवार को रोड शो किया। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भुज और आसपास के इलाकों के हजारों लोग मोदी का अभिवादन

मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज में रोड शो किया

Article Advertisement

मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज में रोड शो किया भुज, 28 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे के दूसरे दिन कच्छ जिले के भुज शहर में रविवार को रोड शो किया। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Article Advertisement

भुज और आसपास के इलाकों के हजारों लोग मोदी का अभिवादन करने के लिए सड़क के दोनों ओर जमा हो गए। मोदी ने तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भुज शहर में रोड शो हिल गार्डन क्षेत्र से जिला औद्योगिक केंद्र के बीच निकाला गया। इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह में भुज हवाई अड्डे पहुंचे थे। मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए भुज आए हैं, जिनमें भूकंप पीड़ितों को समर्पित एक स्मारक, 2001 के भूकंप में मारे गए बच्चों को समर्पित एक अन्य स्मारक और सरहद डेयरी का एक दूध प्रसंस्करण संयंत्र शामिल है। सड़क के दोनों इकट्ठा लोग उत्साह से भरे थे और वे प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाने के लिए ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे और तिरंगा लहरा रहे थे। मोदी ने अपनी कार में खड़े होकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। एक बार तो मोदी लोगों का अभिवादन करने के लिए अपनी कार से निकले और लोगों के पास पहुंच गए। स्थानीय प्रशासन ने मार्ग पर सांस्कृतिक और लोक प्रस्तुतियों के लिए मंच बनाए थे। रोड शो के बाद, मोदी ‘स्मृति वन’ का उद्घाटन करने पहुंचे। भुज में 2001 में आए भूकंप के पीड़ितों की याद में भुज शहर के बाहरी हिस्से में ‘स्मृति वन’ की स्थापना की गई है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read