अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

जेडीयू MLC का दावा, लालू परिवार की जमीन जब्त कर खोलेंगे आश्रम

जेडीयू MLC का दावा, लालू परिवार की जमीन जब्त कर खोलेंगे आश्रम जेडीयू एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार को आरजेडी पर निशाना साधते हुए मीडिया के सामने कुछ दस्तावेज रखें और पूछा कि लालू परिवार के पास कहां कितनी जमीन है. जेडीयू एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरु

जेडीयू MLC का दावा, लालू परिवार की जमीन जब्त कर खोलेंगे आश्रम

Article Advertisement

जेडीयू MLC का दावा, लालू परिवार की जमीन जब्त कर खोलेंगे आश्रम जेडीयू एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार को आरजेडी पर निशाना साधते हुए मीडिया के सामने कुछ दस्तावेज रखें और पूछा कि लालू परिवार के पास कहां कितनी जमीन है. जेडीयू एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार को आरजेडी पर निशाना साधते हुए मीडिया के सामने कुछ दस्तावेज रखें और पूछा कि लालू परिवार के पास कहां कितनी जमीन है. इसके साथ ही जमीन की कीमत 486 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आगे जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ पटना में 43 बीघा 12 कट्ठा जमीन है. जब एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सभी जमीन को जब्त कर लिया जाएगा और इसे अनाथालय आश्रम, वृद्धा आश्रम आदि में परिवर्तित कर दिया जाएगा. कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है, जो इस संपत्ति को बचा सके. बता दें कि गुरुवार को नीरज कुमार नालंदा पहुंचे थे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बात कही. नीरज कुमार एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट अपील करने के लिए नालंदा गए थे. सभी नेता अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. लालू परिवार की जमीन जब्त कर खोलेंगे आश्रम आगे बोलेत हुए नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव कह रहे हैं कि आरक्षण और संविधान खतरे में है. कौन माई का लाल पैदा हुआ है, जो आरक्षण व संविधान पर खतरा पैदा कर सकता है?

Article Advertisement

जिस संविधान के बारे में बोल रहे हैं, उसी के तहत लालू यादव जेल गए थे. इस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के हाथ एक भी सीट नहीं आएगी. पिछली बार का भी देख लीजिए, तेजस्वी यादव स्टार प्रचारक थे. आपको बता दें कि नालंदा में सबसे आखिरी चरण का चुनाव है यानी सातवें चरण का चुनाव होना है. एक जून को नालंदा में वोटिंग होनी है. जिसे लेकर एनडीए नेता जोरशोर से एनडीए प्रत्याशी जुटे हुए हैं. 4 जून को लालू परिवार हो जाएगा बेरोजगार एक बार फिर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जुबानी हमलो बोला है. इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने यहा भी कहा कि लालू परिवार 4 जून को बेरोजगार होने वाला है. लालू परिवार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी पर भी डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read