अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

Microsoft को पीछे छोड़ यह बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, CEO ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

Microsoft को पीछे छोड़ यह बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, CEO ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड चिप बनाने वाली एक कंपनी ने दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। यह कंपनी अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। कुछ समय पहले ही इस कंपनी ने एप्प

Microsoft को पीछे छोड़ यह बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, CEO ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

Article Advertisement

Microsoft को पीछे छोड़ यह बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, CEO ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड चिप बनाने वाली एक कंपनी ने दुनिया की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। यह कंपनी अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है।

Article Advertisement

कुछ समय पहले ही इस कंपनी ने एप्पल को पछाड़ दूसरे नंबर का स्थान हासिल किया था। इस कंपनी के सीईओ ने कमाई में भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।   Nvidia Became Most Valuable Company : समय के साथ बदलाव जरूरी है। अगर बदलाव न हो तो समय उसे पीछे छोड़ देता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में चल रहा है। कभी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की दुनिया में तहलका मचाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आज दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी नहीं रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिवाइस के लिए चिप बनाने वाली एक कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। यह कंपनी अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। करीब दो हफ्ते पहले ही इसने एप्पल कंपनी को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया था। यही नहीं, इस कंपनी के सीईओ ने भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। इस कंपनी ने मचाया तहलका चिप बनाने में इस समय अमेरिका की Nvidia कंपनी तहलका मचा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार Nvidia ने माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ दिया है और यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 3.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 275 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। करीब दो महीने पहले ही इस कंपनी ने साल 2002 से पहली बार आईफोन और दूसरी डिवाइस बनाने वाली कंपनी एप्पल को पीछे छोड़ा था।   क्या करती है कंपनी अमेरिका की यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड सेमीकंडक्टर और GPU (Graphics Processing Unit) बनाती है। GPU का मतलब कंप्यूटर चिप से है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर से लेकर लैपटॉप, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 2D और 3D एनिमेशन को डिस्प्ले करने आदि में किया जाता है। आम भाषा में इसे ग्राफिक्स कार्ड और वीडियो कार्ड भी कह देते हैं। इस समय इस चिप का ज्यादातर इस्तेमाल AI आधारित डिवाइस बनाने में किया जा रहा है। इस चिप की डिमांड दुनियाभर में बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि कंपनी की कमाई लगातार बढ़ रही है।   शेयर मचा रहा धमाल यह कंपनी अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एक साल में कंपनी के शेयर 209 फीसदी बढ़ गए हैं। कंपनी की ग्रोथ जिस तेजी से हुई है, उसके कारण ही कंपनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन पाई है। यह कंपनी अमेरिकी शेयर मार्केट में जनवरी 1999 में लिस्ट हुई थी। उस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 0.040 डॉलर (करीब 3.33 रुपये) थी। आज इसके एक शेयर की कीमत 135.58 डॉलर (करीब 11,300 रुपये) है। कंपनी में ग्रोथ अप्रैल 2020 से आनी शुरू हुई है। इसके बाद कंपनी की कमाई तेजी से बढ़ी है। Nvidia कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कमाई में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। 31 साल पहले बनी थी कंपनी, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे Nvidia कंपनी की स्थापना अमेरिका में अप्रैल 1993 में हुई थी। इसके फाउंडर जेन्सेन हुआंग और उनके दो साथी और थे। इस समय जेन्सेन हुआंग कंपनी के सीईओ हैं। जेन्सेन ने भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को कमाई में पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं जबकि जेन्सेन 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जेन्सेन की कमाई 119 बिलियन डॉलर (करीब 9.92 लाख करोड़ रुपये) हो गई है जबकि मुकेश अंबानी की कमाई 113 बिलियन डॉलर (करीब 9.42 लाख करोड़ रुपये) है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read