अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

राज्य सरकार के इजाज़त के बिना कोई भी राज्य उत्तरप्रदेश के मजदूर से काम नहीं ले सकेंगे : योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की भविष्य में भारत के किसी भी राज्य को अगर उत्तरप्रदेश के प्रवासी मजदूर की किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए जरूरत होगी तो उनको कार्य पर रखने से पहले उत्तरप्रदेश की सरकार से उन्हें मंजूरी लेनी पड़ेगी। हालाँकि उन्हो

राज्य सरकार के इजाज़त के बिना कोई भी राज्य उत्तरप्रदेश के मजदूर से काम नहीं ले सकेंगे : योगी आदित्यनाथ

Article Advertisement

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की भविष्य में भारत के किसी भी राज्य को अगर उत्तरप्रदेश के प्रवासी मजदूर की किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए जरूरत होगी तो उनको कार्य पर रखने से पहले उत्तरप्रदेश की सरकार से उन्हें मंजूरी लेनी पड़ेगी।

Article Advertisement

हालाँकि उन्होंने कहा की उनकी सरकार अभी फिलहाल एक प्रवासी कमीशन का गठन करेगी जो ये सुनिश्चित करेगा की मजदूरों को राज्य के अंदर ही काम मिले और उन्हें भविष्य में किसी अन्य राज्य में विस्थापन न करना पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा, "मैंने अपने अफसरों को एक कमिटी के गठन का निर्देश दिया है जो ये सुनिश्चित करेगा की मजदूरों को काम राज्य के अंदर ही मिल जाये ताकि उन्हें बहार न जाना पड़े लेकिन अगर कोई और अन्य राज्य मजदूरों की मांग करता है तो हम मजदूरों को भेजने से पहले ये सुनिश्चित करेंगे की जिस राज्य ने मांग रखी है वो पहले उन मजदूरों को सामजिक सुरक्षा प्रदान करे और मजदूरों का अलग से बीमा भी कराया जाये।" इन सब के बीच जब से देश व्यापी लॉक डाउन में ढील दी जा रही है तब से कर्णाटक जैस राज्य चाह रहे है की प्रवासी मजदूर राज्य में ही रुक जाये और जो चले गए है वो भी वापस आ जाये ताकि राज्य में रुके हुए सारे निर्माणा एवं इंडस्ट्री के कार्यों शीघ्र ही शुरू किया जा सके। योगी आदित्यनाथ ने कहा की प्रवासी कमिशन मजदूरों को सारी सुविधा प्रदान करेगा एवं राज्य सरकार हमेशा किसी भी परिस्थिति में प्रवासी मजदूरों के साथ खड़ी रहेगी। उत्तरप्रदेश राज्य में अब तक अलग अलग राज्यों से कोविद-19 के वजह से लगभग 20 लाख से भी ज्यादा मजदूर वापस लौट चुके है। जब से देश व्यापी लॉक डाउन की शुरुआत हुई है तब से देश के अलग अलग राज्यों से ट्रेन, बस, ट्रक से प्रवासी मजदूरों का उत्तरप्रदेश में वापस आना लगा हुआ है और जिन्हे कोई वापस जाने की सुविधा नहीं मिली वो पैदल ही वापस लौट गए है । इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा की जितने भी प्रवसी मजदूर कोरोना पॉजिटिव होकर राज्य में वापस लौटे है, वो किसी अन्य राज्य की तुलना में उत्तरप्रदेश में जल्दी ठीक हो रहे है। हालांकि इस बात को साबित करने के लिए कोई डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया। उत्तरप्रदेश में अबतक करोना 6,200 केस एक्टिव है। उत्तरप्रदेश में जब से प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ है तब से उत्तरप्रदेश में कोरोना केसेस बढ़ने शुरू हो गए है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read