अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची

मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची दुबई, 29 जून (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची

Article Advertisement

मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची दुबई, 29 जून (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में 22 साल पूरा करने वाली 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जब क्रीज पर कदम रखा था जब टीम दो विकेट पर 27 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। भारत ने आठ विकेट पर 201 रन बनाये जो कि विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ काफी नहीं था। इंग्लैंड ने आसानी से आठ विकेट से मैच जीत लिया। पिछले विश्व कप फाइनल (2017) में भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ अक्टूबर 2019 के बाद पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है। भारत की किसी अन्य खिलाड़ी को रैंकिंग में हालांकि खास फायदा नहीं हुआ। हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 97वां और गेंदबाजों में 88वां स्थान हासिल किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पहले स्थान पर काबिज युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय में रैंकिंग का आगाज 120वें स्थान के साथ किया। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली थी। रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना स्थान और मजबूत किया। इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी से मैच ऑफ द मैच चुनी गयी इस खिलाड़ी ने 26 रेटिंग अंक हासिल किये, जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 791 हो गये। नताली साइवर नाबाद 74 रन की पारी से महिलाओं की नवीनतम रैंकिंग नौवें से आठवें पायदान पर आ गयी। गेंदबाजों की सूची में आन्या श्रबसोले तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान के सुधार के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गयी है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में मिताली और हरमनप्रीत कौर के विकेट सहित तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। केट क्रास तीन स्थानों के सुधार के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गयी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read