मिजोरम के साथ सीमा पर स्थिति नाजुक: सरमा गुवाहाटी, 20 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि मिजोरम के साथ अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति फिलहाल ‘नाजुक’ है और पड़ोसी राज्य के साथ विवादों को सुलझाने में कुछ समय लगेगा।
सरमा ने हालांकि, उम्मीद जतायी कि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवादों को हल करने में कुछ प्रगति होगी जब वह 23 जुलाई को शिलांग में पूर्वोत्तर क्षेत्र के इन राज्यों के अपने समकक्षों से मिलेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उस दिन होने वाली नॉर्थ ईस्ट स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (एनईएसएसी) की बैठक में क्षेत्र के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
एनईएसएसी अंतरिक्ष विभाग और उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की एक संयुक्त पहल है जो उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करके क्षेत्र के विकास को बढ़ाने के लिए है।
सरमा ने कहा कि वह बातचीत के दौरान मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवाद को सुलझाने में कुछ प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जहां तक नागालैंड के साथ सीमा विवाद का सवाल है तो मामला अदालत में है।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मिजोरम के साथ स्थिति अनुकूल नहीं है।
स्थिति नाजुक है।
मिजोरम के साथ इसमें कुछ समय लगेगा।’’ असम के कछार और हैलाकांडी जिलों में मिजोरम के साथ लगती अंतर-राज्यीय सीमा पर तनाव पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से उपद्रवियों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराने के असम पुलिस के अभियान को लेकर बढ़ रहा है।
गत 10 जुलाई को सीमा का दौरा करने वाले असम सरकार के एक दल पर संदिग्ध बदमाशों द्वारा एक आईईडी फेंका गया था, जबकि 11 जुलाई तड़के सीमा पार से एक के बाद एक दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी।
इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले नयी दिल्ली में मुख्य सचिवों और डीजीपी समेत दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी।
Politics
मिजोरम के साथ सीमा पर स्थिति नाजुक: सरमा
मिजोरम के साथ सीमा पर स्थिति नाजुक: सरमा गुवाहाटी, 20 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि मिजोरम के साथ अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति फिलहाल ‘नाजुक’ है और पड़ोसी राज्य के साथ विवादों को सुलझाने में कुछ समय लगेगा। सरमा ने हालांकि, उम्मीद जतायी कि मेघालय और अरुणाचल प्रदे

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


