अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

सेवा सप्ताह के चौथे दिन किया भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के संकल्प को सार्थक करने हेतु सेवा सप्ताह के चौथे दिन जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम प्रभारी के

सेवा सप्ताह के चौथे दिन किया भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रक्तदान

Article Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के संकल्प को सार्थक करने हेतु सेवा सप्ताह के चौथे दिन जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Article Advertisement

जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री प्रशांत झा को नियुक्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस शिविर में युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल से युवा साथियों ने रक्त दान देने का काम किया। इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष लख्खी प्रसाद महतो, सदर विधायक सचेतक तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, महामंत्री वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष बबन झा, शामिल हुए। जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के निमित्त कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत झा के अगुवाई में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाकर युवा मोर्चा के रक्त वीरों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया। उपस्थित जिला भाजपा लख्खी प्रसाद महतो, सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि युवा मोर्चा लगातार सेवा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने में तत्परता दिखाई है और लगातार सेवा सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों को सफल करने का काम कर रही है। इस निमित्त युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करने का सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर भाजयुमो उपाध्यक्ष नवीन भगत, आदित्य सिंह, संचित बागवानी, प्रशांत मिश्रा प्रदेश के भास्कर सिंह, महेंद्र झा, गौरव कश्यप, जिला मंत्री रिंकू यादव, सनी शर्मा, संतोष सिंह, कुंदन शामिल हुए। संवाददाता मदन कुमार कटिहार

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read