केजरीवाल के आदेश पर पीएम मोदी की मां को गाली, चुनौती दे AAP पर बरसीं स्मृति ईरानी हपीएम मोदी की मां हीराबेन पर आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात चीफ गोपाल इटालिया की विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश पर ही पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया।
स्मृति ने कहा कि शब्द भले ही इटालिया के थे लेकिन आदेश केजरीवाल का था।
उन्होंने यह भी चुनौती दी कि केजरीवाल गुजरात की धरती पर पीएम की मां पर इस तरह टिप्पणी करके बताएं, गुजरात की जनता उन्हें जवाब देगी।
स्मृति ईरानी ने कहा, ''आप का एक नेता एक 100 वर्षीय महिला का अपमान इसलिए करता है क्योंकि उस मां ने ऐसे बेटे को जन्म दिया जिसने देश का आशीर्वाद पाकर प्रधानसेवक के दायित्व का निर्वहन किया।
अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि गुजरात के उनके नेता हिंदू समाज का अपमान करते रहे, मंदिर में महिला की भूमिका पर मर्यादा से परे हटकर टिप्पणी की और अब इस नेता ने प्रधानसेवक की 100 वर्षीय मां का अपमान सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वह अपनी राजनीतिक चमकाना चाहता है।'' स्मृति ने कई बार इस बात को दोहराया कि गोपाल इटालिया ने जो भी कहा वह अरविंद केजरीवाल के आदेश पर ही कहा।
स्मृति ने कहा, ''कोई भी प्रवक्ता कोई भी जनप्रतिनिधि बिना अरिवंद केजरीवाल के निर्देश पर एक शब्द नहीं बोलता।
आपको यह शब्द भले ही गुजरात के किसी नेता का लगता हो, आदेश केजरीवाल का है।
क्या पहली बार है कि इस नेता ने मर्यादा का उल्लंघन किया है।
क्या केजरीवाल नहीं जानते कि किस तरह के बयान उनके नेता दे रहे हैं।
यह जानबूझकर केजरीवाल के निर्देश पर पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया।
शब्द केजरीवाल के एक नेता के जरूर हों, आदेश केजरीवाल का था।'' स्मृति ने पूछा कि क्या आप अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस हद तक गिर सकते हैं?
यह अंदर के चरित्र का प्रमाण है।
स्मृति ने पूछा, ''उस 100 साल की महिला ने क्या पाप किया।
उस 100 साल की महिला का राजनीति से क्या सरोकार।
आपको हमला करना है तो जो राजनीतिक लोग हैं उन पर हमला करिए ना, एक 100 साल की मां पर आप हमला कर रहे हैं, दोबारा कहती हूं कि केजरीवाल के आदेश पर यह हुआ है।
आपका कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो आप किसी की मां को इस तरह गाली देंगे।
गुजरात में पीएम मोदी की मां पर बोलकर दिखाएं केजरीवाल: स्मृति स्मृति ने कहा कि यह राजनीतिक विवशता नहीं है, यह चरित्र का प्रमाण है।
हीरा बा का राजनीति से क्या लेना देना है।
मंत्री ने कहा, ''आप मुझे बताएं कि नरेंद्र भाई ने कब जाति के आधार पर राजनीति की हो।
आप के भी कोई प्रतिद्वंद्वी होंगे यह कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि 100 साल की वृद्ध पर ऐसे हमले हों।
चुनौती देती हूं कि गुजरात की धरती पर अपने मुंह से एक बार मोदी की मां को गाली दें।
खुद को कृष्ण का अवतार कहते हैं, क्या कृष्ण ऐसे थे।''
Article Advertisement
World
केजरीवाल के आदेश पर पीएम मोदी की मां को गाली, चुनौती दे AAP पर बरसीं स्मृति ईरानी
केजरीवाल के आदेश पर पीएम मोदी की मां को गाली, चुनौती दे AAP पर बरसीं स्मृति ईरानी हपीएम मोदी की मां हीराबेन पर आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात चीफ गोपाल इटालिया की विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

World
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में, दोनों देशों के बीच बढ़ी उम्मीद

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
