म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर एयर स्ट्राइक कर दी है।
इन हवाई हमलों में गायकों और संगीतकारों सहित 80 से अधिक लोग मारे गए, जो काचिन जातीय अल्पसंख्यक समूह के सालगिरह समारोह में शामिल हुए थे।
काचिन कला संघ के प्रवक्ता ने बताया कि इन हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 100 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर सैन्य विमान से 4 बम गिराए गए थे।
ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब 3 दिन बाद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्री म्यांमार में व्यापक हिंसा पर चर्चा करने के लिए इंडोनेशिया में विशेष बैठक करने वाले हैं।
पिछले साल फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद रविवार रात को आयोजित समारोह में हुए हवाई हमले में पहली बार एक ही अटैक में इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत का मामला सामने आया है।
हमले के बाद के दिखे भयानक मंजर घटना के विवरण की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना असंभव है।
हालांकि, काचिन के प्रति सहानुभूति रखने वाले मीडिया की ओर से साझा किए गए वीडियो में हमले के बाद के भयानक मंजर को दिखाया गया है।
सैन्य सरकार के सूचना कार्यालय ने पुष्टि की कि काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी की 9वीं ब्रिगेड के मुख्यालय पर हमला किया गया था, इसे काचिन समूह की ओर से किए गए आतंकवादी कृत्यों के जवाब में आवश्यक ऑपरेशन कहा गया।
हालांकि, सूचना कार्यालय ने बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की बात को अफवाह करार दिया और इनकार किया कि सेना ने संगीत कार्यक्रम पर बमबारी की व मारे गए में श्रोता भी शामिल थे।
निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हुआ बल प्रयोग' म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने कहा कि वह हवाई हमलों की खबरों से बेहद चिंतित और दुखी है।
बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों की ओर से निहत्थे नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग किया जाना अस्वीकार्य है।
इसके जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
म्यांमार में जातीय अल्पसंख्यकों की ओर से स्वायत्तता की मांग को दशकों से खारिज किया जा रहा है।
काचिन स्वतंत्रता संगठन की स्थापना की 62वीं वर्षगांठ का उत्सव रविवार को उस स्थान पर मनाया जा रहा था, जिसका इस्तेमाल काचिन की सैन्य शाखा द्वारा सैन्य प्रशिक्षण के लिए भी किया जाता है।
यह हपाकांत क्षेत्र में स्थित है, जो म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून से करीब 950 किलोमीटर दूर है।
World
म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल
म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा घायल म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर एयर स्ट्राइक कर दी है। इन हवाई हमलों में गायकों और संगीतकारों सहित 80 से अधिक लोग मारे गए, जो काचिन जातीय अल्पसंख्यक समूह के सालगिरह समारोह में शामिल हुए थे। काचिन क

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
US-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा

World
Russia-Ukraine War: लक्ष्मी मित्तल के यूक्रेन स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत; कई घायल

World
Trump का बड़ा फैसला: South Korea के साथ सैन्य अभ्यास घटाएगा अमेरिका, Pentagon को दिया निर्देश

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


