अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

नीतीश की नाक के नीचे 20 हजार लोगों ने ली थी आतंकी ट्रेनिंग, पीएफआई बैन पर बोली बिहार बीजेपी

नीतीश की नाक के नीचे 20 हजार लोगों ने ली थी आतंकी ट्रेनिंग, पीएफआई बैन पर बोली बिहार बीजेपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता के चलते पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बिहार बीजेपी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश बीजेप

नीतीश की नाक के नीचे 20 हजार लोगों ने ली थी आतंकी ट्रेनिंग, पीएफआई बैन पर बोली बिहार बीजेपी

Article Advertisement

नीतीश की नाक के नीचे 20 हजार लोगों ने ली थी आतंकी ट्रेनिंग, पीएफआई बैन पर बोली बिहार बीजेपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता के चलते पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बिहार बीजेपी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि पटना में नीतीश कुमार की नाक के नीचे 20 हजार लोगों ने आतंकी ट्रेनिंग ली थी। सुशील मोदी ने कहा कि शिवानंद तिवारी ने पीएफआई के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का समर्थन किया था। वहीं, गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर बाय बाय पीएफआई लिखा है। बीजेपी नेता निखिल आनंद ने बयान जारी कर कहा कि पीएफआई सिमी का ही बदला हुआ रूप है। कभी सिमी ने देश को आतंक की आग में झोंकने की साजिश रची, अब पीएफआई यही काम कर रहा था। पीएफआई ने पूरे देश में अपना नेटवर्क फैलाया। खासकर मुस्लिम बाहुल्य सीमावर्ती जिलों में अपना प्रभाव बढ़ाया। इसके संबंधित संगठनों ने चैरिटी के जरिए आतंक की जड़ें जमाई। ये लोगों को प्रलोभन देकर आतंक की आड़ में धकेलेन का काम कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना में नीतीश कुमार की नाक के नीचे पीएफआई की साजिश का खुलासा हुआ। 20 हजार लोगों ने यहीं से ट्रेनिंग ली, ये आश्चर्य की बात है। इस तरह के संगठनों को बैन करना अच्छी बात है। ये तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले पार्टियों को चेतावनी है कि राष्ट्रविरोधी संगठनों के साथ गठजोड़ कर राजनीति ना करें। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन के नेता शिवानंद तिवारी ने पीएफआई द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का समर्थन किया था। कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने पीएफआई के 1600 लोगों पर 160 FIR वापस ली थी। ।GOB फुलवारी मामले को NIA को देने का विरोध कर रही थी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि उम्मीद है महागठबंधन सरकार में जो पीएफआई समर्थक अफसर बैठे हैं अब उनपर भी बिहार सरकार कार्रवाई जरूर करेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read