चीन में शुरू होगा अत्याचार का नया दौर?
माओ बनने की होड़ में शी जिनपिंग; समझें सियासी हाल चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शासन है।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह दौर उनके जीवन भर चल सकता है।
कहा जा रहा है कि शी खुद को चीन के दिग्गज नेता माओ जेडॉन्ग के बराबर दिखाने या आगे निकलने की कोशिश में हैं।
साथ ही खबरें ये भी हैं कि कम्युनिस्ट पार्टी की आगामी नेशनल कांग्रेस में राष्ट्रपति शी 'चेयरमैन' का दर्जा हासिल कर सकते हैं।
खास बात है कि यही दर्जा माओ का भी था।
इधर, जानकारी शी के काल में मानवाधिकार को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
अगर शी 'चेयरमैन' बन जाते हैं, तो वह पूरे जीवन चीन पर न केवल राज करेंगे, बल्कि उनकी शक्तियों में काफी इजाफा हो जाएगा।
कहा जा रहा है कि अनिश्चित ताकत माओ के युग की राजनीतिक हिंसा की वापसी भी कर सकती है।
इतना ही नहीं शी के बीते 9 साल के शासन को देखते हुए यह खबर अल्पसंख्यक समुदाय, सिविल सोसाइटी और आम जनता के लिए परेशानी भरी हो सकती है।
समझें कैसे माओ से जुड़ रहे तार कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के 2021 के प्रस्ताव में शी का जिक्र 24 बार किया गया है।
जबकि, इस मामले में मओ की संख्या 18 बार है।
इससे भी संकेत मिल रहे हैं कि शी खुद को माओ से ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
मौजूदा राष्ट्रपति की तरफ से आए 2021 के ऐतिहासिक प्रस्ताव में उन्होंने अपनी उपलब्धियों के लिए 'युग' या 'शिदाई' का इस्तेमाल किया है।
जबकि, माओ और डेंग शाओपिंग की उपलब्धियों को 'काल' या 'शिकि' बताया गया है।
खास बात है कि चीन में काल के मुकाबले युग को अहम माना जाता है।
इधर, कम्युनिस्ट पार्टी और चीन की न्यूज मीडिया लगातार शी की उपलब्धियों का गुणगान कर रही है।
साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि चीनी राष्ट्र को लेकर देखे गए शी के सपने को पाने के लिए संघर्ष करें।
अब वैश्विक जानकारों का मानना है कि चीन की आधुनिक राजनीति में शी उस ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां केवल माओ जा सके हैं।
हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि वह माओ से भी आगे निकल सकते हैं।
चीन में शी और राजनीतिक हाल 16 अक्टूबर को नेशनल कांग्रेस का आयोजन होना है और 69 वर्षीय शी तीसरी बार निर्विरोध नेता चुने जाएंगे।
इसके साथ ही चीनी राजनीति की उस धारणा 'की शांग वा शी' का भी अंत हो जाएगा, जिसमें कहा जाता था कि 68 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को रिटायर होना चाहिए।
खास बात है कि साल 2013 में सत्ता संभालने के बाद शी ने संभावित प्रतिद्विंदियों को हटाना शुरू कर दिया था।
इसके अलावा देश को आर्थिक ताकत बनाने और ताइवान के मुद्दे को उठाने के साथ ही पार्टी और सियासी हलकों में उनका सामना करने वाला कोई नहीं है।
शी का शासन और मानवाधिकार की चिंताएं जानकारों का कहना है कि शी बीते 9 सालों की तरह ही मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और गैर-सरकारी संस्थाओं की अनदेखी जारी रखेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शी के अत्याचारों को लेकर बीजिंग के पत्रकार गाओ यू कहते हैं, 'क्या है माओ को युग जैसा ही नहीं है?' खास बात है कि गाओ को पहले जेल में डाल दिया गया था और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है।
इसके अलावा आम लोगों पर भी चीनी एजेंसियों की नजरें रहेंगी।
खबरें हैं कि चीन के शहरों में प्रति 1000 लोगों पर 370 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शी सरकार तय करती है कि नागरिकों को क्या पता होना चाहिए, उन्हें क्या महसूस करना चाहिए, क्या सोचना चाहिए, क्या कहना चाहिए और क्या करना चाहिए।
Article Advertisement
Politics
चीन में शुरू होगा अत्याचार का नया दौर? माओ बनने की होड़ में शी जिनपिंग; समझें सियासी हाल
चीन में शुरू होगा अत्याचार का नया दौर? माओ बनने की होड़ में शी जिनपिंग; समझें सियासी हाल चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शासन है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह दौर उनके जीवन भर चल सकता है। कहा जा रहा है कि शी खुद को चीन के दिग्गज नेता माओ जेडॉन्ग के बराबर दिखाने या आगे निकलने की कोशिश में हैं। सा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
