अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

साईं बाबा का लालू के बेटे पर चमत्कार ! तेज प्रताप का दावा, टीवी देखने के बाद टेबल पर मिला प्रसाद

साईं बाबा का लालू के बेटे पर चमत्कार ! तेज प्रताप का दावा, टीवी देखने के बाद टेबल पर मिला प्रसाद बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि उनके साथ चमत्कार हुआ है। उन्होंने कहा कि वह रात में शिरडी वाले साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे। तब उन्होंने साईं बाबा को याद किया और सोचा

साईं बाबा का लालू के बेटे पर चमत्कार ! तेज प्रताप का दावा, टीवी देखने के बाद टेबल पर मिला प्रसाद

Article Advertisement

साईं बाबा का लालू के बेटे पर चमत्कार ! तेज प्रताप का दावा, टीवी देखने के बाद टेबल पर मिला प्रसाद बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि उनके साथ चमत्कार हुआ है। उन्होंने कहा कि वह रात में शिरडी वाले साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे।

Article Advertisement

तब उन्होंने साईं बाबा को याद किया और सोचा कि उनकी भभूत मिल जाए। अगले ही दिन उनके टेबल पर अपने आप भभूत का पैकेट मिल गया। तेजप्रताप का कहना है कि ऐसा चमत्कार उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक वीडियो में बताया कि वे अपने घर पर साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे। उसमें दिखाया जा रहा था कि साईं बाबा भभूत से लोगों की बीमारियां और परेशानियां दूर करते थे। तेजप्रताप ने बाबा को दिल से याद किया और भभूत उन्हें भी मिल जाने की कामना की। उन्होंने देखना चाहा कि सही में साईं बाबा चमत्कार करते हैं या नहीं। इसके बाद जब वे अगले दिन अपने घर पर बने ऑफिस में आए तो टेबल पर भभूत रखी मिली। तेजप्रताप का कहना है कि ये साईं बाबा का चमत्कार है। उन्होंने अपने मन में भभूत की कामना की और अगले दिन वो ऑफिस में मिल गई। तेजप्रताप के मुताबिक ऐसा चमत्कार उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा।      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read