अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बेइज्जती हुई तो लीपापोती करने लगा ड्रैगन, पूर्व राष्ट्रपति को बाहर निकालने की बताई वजह

बेइज्जती हुई तो लीपापोती करने लगा ड्रैगन, पूर्व राष्ट्रपति को बाहर निकालने की बताई वजह चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक से पूर्व राष्ट्रपति हु जिंताओ को बहार निकाले जाने की घटना के बाद ड्रैगन का असली चेहरा एक बार फिर पूरी दुनिया का सामने आ गया है। जिंताओ (79) राष्ट्रपति शी

बेइज्जती हुई तो लीपापोती करने लगा ड्रैगन, पूर्व राष्ट्रपति को बाहर निकालने की बताई वजह

Article Advertisement

बेइज्जती हुई तो लीपापोती करने लगा ड्रैगन, पूर्व राष्ट्रपति को बाहर निकालने की बताई वजह चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक से पूर्व राष्ट्रपति हु जिंताओ को बहार निकाले जाने की घटना के बाद ड्रैगन का असली चेहरा एक बार फिर पूरी दुनिया का सामने आ गया है।

Article Advertisement

जिंताओ (79) राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल (संसद भवन) में पहली कतार में बैठे थे कि तभी दो लोगों ने उन्हें बैठक से जाने को कहा और इसक बाद उनको बैठक से बाहर कर दिया गया। अब चीन इस मामले की भी लीपापोती करने में जुट गया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार शाम को ट्वीट किया, 'शिन्हुआनेट के संवाददाता लियू जियावेन को पता चला है कि हू जिंताओ ने इस तथ्य के बावजूद पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समापन सत्र में भाग लेने पर जोर दिया कि वह हाल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।' शिन्हुआ ने जिंताओ के संबंध में कहा, 'जब सत्र के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, तो स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके कर्मचारी उन्हें बैठक स्थल के बगल में एक कमरे में विश्राम के लिए ले गए। अब, वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।' बहुत गोपनीय होती हैं बैठकें उल्लेखनीय है कि जिंताओ ने न केवल महासम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया, बल्कि पूरे सत्र के दौरान भी मौजूद रहे। सीपीसी की सभी बैठकें बहुत गोपनीय तरीके से होती हैं और इस तरह की घटना दुर्लभ है। बैठक से पूर्व राष्ट्रपति को बाहर निकाले जाने का एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति कमजोर दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथों में एक कागज है। वह दो लोगों से उन नेताओं की बेचैनी के बारे में बात करते दिख रहे हैं, जो पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे। जिंताओं को शी जिनपिंग से कुछ कहते देखा गया जिसके जवाब में उन्होंने अपना सिर हिलाया और प्रधानमंत्री ली क्विंग को थपकी दी। इसके बाद जिंताओ को दो लोगों के साथ बाहर जाते देखा गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read