अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

यह ‘कर सकते हैं पीढ़ी’ है, हर लक्ष्य हासिल कर सकती है : मोदी

यह ‘कर सकते हैं पीढ़ी’ है, हर लक्ष्य हासिल कर सकती है : मोदी नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) देश के युवाओं पर पूरा भरोसा होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह “कर सकते हैं, पीढ़ी” है जो हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है। आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से

यह ‘कर सकते हैं पीढ़ी’ है, हर लक्ष्य हासिल कर सकती है : मोदी

Article Advertisement

यह ‘कर सकते हैं पीढ़ी’ है, हर लक्ष्य हासिल कर सकती है : मोदी नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) देश के युवाओं पर पूरा भरोसा होने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह “कर सकते हैं, पीढ़ी” है जो हर लक्ष्य को हासिल कर सकती है।

Article Advertisement

आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह भविष्यवक्ता नहीं हैं लेकिन कर्म में विश्वास रखते हैं। देश के युवाओं पर अपने भरोसे को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, “यह वह पीढ़ी है जो कर सकने में विश्वास रखती है और वह हर लक्ष्य हासिल कर सकती है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनको देश की बहनों व बेटियों, किसानों और पेशेवरों पर पूरा भरोसा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी अवरोधक में भारत के 21वीं सदी के सपनों और आकांक्षाओं को रोकने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी ताकत हमारी ऊर्जा है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी जीवन शक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना है।” मोदी ने कहा कि देश द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करने के लिये हर व्यक्ति को साथ आना होगा और उन्हें अपनाना होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read