उलुबेरिया, एक अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज है और अब उन्हें लोगों के इस गुस्से से कोई नहीं बचा सकता।
उन्होंने कहा कि आज नंदीग्राम में जो कुछ भी हुआ उससे पता चलता है कि ‘‘दीदी’’ भी अब हार मान चुकी हैं।
Politics
बंगाल की जनता ममता बनर्जी से नाराज, इस चुनाव में सजा देकर रहेगी: मोदी
उलुबेरिया, एक अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज है और अब उन्हें लोगों के इस गुस्से से कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि आज नंदीग्राम में जो कुछ भी हुआ उससे पता चलता है कि ‘‘दीदी’’ भी अब हार मान चुकी हैं। एक

Article Advertisement
Article Advertisement
एक चुनावी रैली को यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह दावा भी किया कि नंदीग्राम में अपनी हार सुनिश्चित देख ममता बनर्जी किसी और सुरक्षित सीट की तलाश कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘क्या ममता दीदी इस चुनाव में अपने 10 साल के शासन का हिसाब दे रही हैं?
सच्चाई यह है उनके पास हिसाब देने के लिए कुछ है ही नहीं।
दीदी आपको अंदाजा नहीं है कि बंगाल के लोग आपसे कितना नाराज हैं।
बंगाल के लोगों के गुस्से से आपको कोई नहीं बचा सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दीवार पर लिखा हुआ पढ़ लीजिए... कान खोल कर सुन लीजिए... बंगाल की जनता चुनाव में आपको सजा देकर रहेगी।’’ प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद ममता बनर्जी को भी इस बात का अच्छी तरह अंदाजा लग चुका है।
उन्होंने कहा, ‘‘अभी कुछ ही देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ, वह हम सब ने देखा है।
यह दिखाता है कि दीदी अपनी हार मान चुकी हैं।
यह दिखाता है बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।’’ ज्ञात हो कि आज नंदीग्राम में मतदान हो रहा है।
वहां छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं।
इसी के मद्देनजर ममता बनर्जी एक मतदान केंद्र पर पहुंची और उसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कई आरोप लगाए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी भी आखिरी चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘दीदी... जरा बताइए।
इस बात में कितनी सच्चाई है...यहां कानाफूसी चल रही है कि आप अचानक किसी एक सीट पर फॉर्म भरने जा रही हो?
क्या यह सच्चाई है?’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी पहली बार नंदीग्राम गईं और वहां की जनता ने उन्हें दिखा दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘आप कहीं और जाएंगी तो वहां भी बंगाल के लोग तैयार बैठे हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल विधानसभा का यह चुनाव सिर्फ सत्ता के परिवर्तन का नहीं है बल्कि असली परिवर्तन लाने का महायज्ञ है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव पश्चिम बंगाल की आकांक्षाओं का है...नौजवानों की आकांक्षाओं का है।
आज पूरे बंगाल का एक ही लक्ष्य है और वह है सोनार बांग्ला के पुनर्निर्माण का।
बंगाल के गौरव को फिर से स्थापित करने का।’’ उन्होंने कहा कि बंगाल को एक ऐसी सरकार चाहिए जो अगले 25 साल की योजना के साथ इस राज्य को फिर से एक बार उसके स्वर्णिम काल में वापस ले जाए।
तृणमूल कांग्रेस के 10 साल के शासन काल के दौरान विकास नहीं होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता के पास ना ही कोई दूरदृष्टि है और ना ही कोई इच्छाशक्ति है।
उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि दीदी को अब जाना ही होगा।
वैसे आज नंदीग्राम के लोगों ने हिसाब पूरा कर दिया है।’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल के पूर्वजों ने जो कुछ भी कमाया था, उसे यहां की तृणमूल कांग्रेस सहित सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने बर्बाद करके रख दिया।
ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि तोलाबाजी, कट मनी, सिंडिकेट और तुष्टिकरण ममता की सरकार की पहचान गई है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकारी योजनाओं का लाभ पाना है तो आपको कट मनी देना होगा, सरकारी अस्पताल में इलाज कराना है तो कट मनी देना ही होगा।
यहां तक कि अंतिम संस्कार भी करना है तो कट मनी देना पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में बंगाल में ना तो निवेश बढ़ सकता है और ना ही नौजवानों के सपने पूरे हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे 2 मई का दिन करीब आ रहा है दीदी की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है।
दीदी कभी मुझे बाहरी कहती हैं तो कभी टूरिस्ट कहती हैं।
उनका गुस्सा देखकर मैं कभी-कभी सोच में पड़ जाता हूं कि जिस बंगाल ने जय हिंद का नारा दिया, जिस बंगाल ने वंदे मातरम का उद्घोष किया, उस पवित्र धरती पर दीदी की कितनी संकीर्ण सोच हो गई है।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
