BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Seemanchal

एंबुलेंस से 398 लीटर विदेशी शराब मुफस्सिल पुलिस ने की बरामद

Published: 20/7/2024, 11:48:05 am70 viewsSeemanchal Live

एंबुलेंस से 398 लीटर विदेशी शराब मुफस्सिल पुलिस ने की बरामद मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात डंडखोरा के रास्ते शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर रही एंबुलेंस से पुलिस ने 42 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल था

एंबुलेंस से 398 लीटर विदेशी शराब मुफस्सिल पुलिस ने की बरामद
एंबुलेंस से 398 लीटर विदेशी शराब मुफस्सिल पुलिस ने की बरामद मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात डंडखोरा के रास्ते शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर रही एंबुलेंस से पुलिस ने 42 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री पर नकेल कसने को लेकर लगातार छापेमारी करते आ रही है.   इसी दौरान प्रशिक्षु पलिस उपाधीक्षक सह मुफस्सिल थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी को एंबुलेंस में शराब की तस्करी की इनपुट प्राप्त हई. उक्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में मुफस्सिल पुलिस ने कटिहार- डंडखोरा मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक एंबुलेंस डब्लूबी 66 एच 7690 को रोका.   पुलिस ने जब एंबुलेंस खोलकर तलाशी लेने की बात कही तो आरोपित चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा. तलाशी के दौरान 42 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एंबुलेंस से 42 कार्टून में कुल 398 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read