मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप में इंजरी के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
वहीं अब शमी को लेकर उनके एक करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है।
Sports
मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर
मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप में इंजरी के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब शमी को लेकर उनके एक करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। Mohammed Shami Suicidal Thoughts: वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने

Article Advertisement
Article Advertisement
Mohammed Shami Suicidal Thoughts: वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
विश्व कप में दर्द के चलते भी शमी ने हार नहीं मानी थी और वे आखिर तक खेले थे।
इस विश्व कप में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे।
वहीं शमी का जीवन कितनी परेशानियों से भरा रहा है उसको हर कोई जानता है।
लेकिन अब शमी के करीबी दोस्त ने एक ऐसे किस्से का खुलासा किया है, जिसको शायद ही कोई जानता हो।
’19वीं मजिल पर सुसाइड करना चाहते थे शमी’ हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोलते हुए मोहम्मद शमी के करीबी दोस्त एसएलए उमेश कुमार ने बताया कि जब शमी पर पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के आरोप लगे थे उस वक्त शमी बहुत टूट चुके थे।
इस कठिन समय में शमी मेरे घर पर रह रहे थे।
जब इन आरोपों की जांच हुई तो उस रात शमी ने कहा कि वह सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन अपने देश के साथ विश्वासघात के आरोपों को बिल्कुल नहीं।
उस रात वो सुसाइड करना चाहते थे।
आगे उमेश ने बताया कि जब मैं सुबह पानी पीने के लिए उठा तो मैंने देखा शमी बालकनी में खड़े हैं, वो 19वीं मंजिल पर थे।
मुझे समझ आ गया था कि वो क्या सोच रहे हैं, वो रात शमी के जीवन की सबसे लंबी रात थी।
इसके कुछ दिनों बाद शमी के पास मैसेज आया कि पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के मामले में उनको क्लिन चिट मिल गई है।
उस दिन शमी काफी खुश थे।
इतनी खुशी तो किसी को विश्व कप जीतकर नहीं होती, जितनी शमी को थी।
मैदान पर उतरे शमी वनडे विश्व कप के बाद से शमी इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
शमी अपनी सर्जरी भी करा चुके हैं।
हालांकि अब शमी ने हाथ में गेंद थाम ली है और उनको गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया है।
वहीं शमी की वापसी को लेकर नए हेड कोच गौतम गंभीर भी अपडेट दे चुके हैं।
उम्मीद हैं कि बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से शमी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
