BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Sports

मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर से जुड़ने को तैयार

Published: 12/6/2021, 8:12:34 am176 viewsSeemanchal Live

मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर से जुड़ने को तैयार नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ने और मिश्रित युगल के अपने जोड़ीदार शरत कमल के साथ अभ्यास करने के लिये तैयार हो गयी है जिससे भारतीय टीम की ओलंपिक तैयारियां पटरी पर आन

मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर से जुड़ने को तैयार
मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर से जुड़ने को तैयार नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ने और मिश्रित युगल के अपने जोड़ीदार शरत कमल के साथ अभ्यास करने के लिये तैयार हो गयी है जिससे भारतीय टीम की ओलंपिक तैयारियां पटरी पर आने की संभावना है। इससे पहले मनिका और जी साथियान दोनों ने शिविर में भाग लेने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने क्रमश: पुणे और चेन्नई में अपने प्रशिक्षकों के साथ अभ्यास करने को प्रा​थमिकता दी थी। साथियान की 20 जून से शुरू होने वाले शिविर से जुड़ने को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है लेकिन मनिका ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) को सूचित किया है कि वह अपने निजी कोच सन्मय परांजपे के साथ सोनीपत आने के लिये तैयार है। टीटीएफआई के सलाहकार एमपी सिंह ने पीटीआई—भाषा से कहा, 'उसने शिविर में भाग लेने के लिये हामी भर दी है। हम इसकी सराहना करते है। हमें शिविर के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण की भी मंजूरी मिल गयी है। ' उन्होंने कहा, 'हमारी सबसे अच्छी संभावना मिश्रित युगल में है इसलिए मनिका और शरत की तैयारियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। उम्मीद है कि इस शिविर से उन्हें काफी फायदा मिलेगा। ' मनिका, शरत और साथियान के अलावा सुतिर्था मुखर्जी ने भी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। ओलंपिक खेलों में यह पहला अवसर होगा जबकि भारत के चार खिलाड़ी टेबल टेनिस में देश का प्रतिनिधि​त्व करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read