अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

मोरिकावा ने ब्रिटिश ओपन का खिताब जीता

मोरिकावा ने ब्रिटिश ओपन का खिताब जीता सैंडविच (इंग्लैंड), 19 जुलाई (एपी) अमेरिका के कोलिन मोरिकावा ने हमवतन जोर्डन स्पीथ को दो शॉट से पीछे छोड़कर ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता। गोल्फ कोर्स में बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे जिन्होंने इस 24 वर्षीय गोल्फर का खिताब जीतने के बाद खड़े होक

मोरिकावा ने ब्रिटिश ओपन का खिताब जीता

Article Advertisement

मोरिकावा ने ब्रिटिश ओपन का खिताब जीता सैंडविच (इंग्लैंड), 19 जुलाई (एपी) अमेरिका के कोलिन मोरिकावा ने हमवतन जोर्डन स्पीथ को दो शॉट से पीछे छोड़कर ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता। गोल्फ कोर्स में बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे जिन्होंने इस 24 वर्षीय गोल्फर का खिताब जीतने के बाद खड़े होकर अभिवादन किया।

Article Advertisement

मोरिकावा ने अपना दूसरा मेजर चैंपियनशिप खिताब जीता। इससे 11 महीने पहले उन्होंने पीजीए चैंपियनशिप के रूप में अपना पहला मेजर खिताब जीता था लेकिन तब कोर्स पर दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी। कैलिफोर्निया के इस गोल्फर ने रॉयल सेंट जार्ज गोल्फ कोर्स पर आखिरी दौर में चार अंडर 66 का कार्ड खेला। वह अपने पहले प्रयास में ही दो अलग अलग मेजर को जीतने वाले पहले गोल्फर बन गये हैं। इस बार उन्होंने 32,000 दर्शकों के सामने खिताब जीता। कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली बार किसी गोल्फ टूर्नामेंट में इतने अधिक दर्शक पहुंचे थे। स्पीथ को दूसरा स्थान मिला जबकि अंतिम दौर से पहले शीर्ष पर चल रहे लुईस ओस्थोइजन ने एक ओवर का कार्ड खेला और आखिर में वह जॉन रहम के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। एपी पंत पंत 1907 1105 सैंडविच

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read