अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बिहार का मोस्ट वांटेंड 'मंगलू' बंगाल से गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार - BIHAR POLICE

बिहार का मोस्ट वांटेंड 'मंगलू' बंगाल से गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार - BIHAR POLICE बिहार का मोस्ट वांटेंड मंगलू बंगाल से गिरफ्तार हो गया है. पिछले 9 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. किशनगंज: बिहार का मोस्ट वांटेड मंगलू को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है

बिहार का मोस्ट वांटेंड 'मंगलू' बंगाल से गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार - BIHAR POLICE

Article Advertisement

बिहार का मोस्ट वांटेंड 'मंगलू' बंगाल से गिरफ्तार, 9 साल से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार - BIHAR POLICE बिहार का मोस्ट वांटेंड मंगलू बंगाल से गिरफ्तार हो गया है. पिछले 9 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. किशनगंज: बिहार का मोस्ट वांटेड मंगलू को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है. काफी लंबे समय से कई आपराधिक मामले में फरार चल रहा था. किशनगंज पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में मोस्ट वांटेड था. किशनगंज पुलिस और पूर्णिया एसटीएफ ने रविवार की रात इसकी गिरफ्तारी की. पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया: मंगलू उर्फ मंगल उर्फ जमशेद आलम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के मोनीभिट्ठा का रहने वाला है. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलू अपने घर आया हुआ है. किशनगंज पुलिस और पूर्णिया एसटीएफ ने ग्वालपोखर थाना के सहयोग से छापेमारी की. वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, इसके बाद पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया. 9 साल से चल रहा था फरार: एसपी ने बताया कि इसके विरुद्ध कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. किशनगंज सदर थाना में वर्ष 2015 में कांड संख्या 183/15 के आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज था. बीते 9 सालों से पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था. कई बार छापेमारी की गई थी, परंतु ये भागने में सफल हो जाता था. 2018 में मोस्ट वांटेड अपराधी मंगलू के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई होने के बाद भी फरार चल रहा था. "किशनगंज पुलिस को फरार अपराधी मंगलू अपने बंगाल के ठिकाने पर होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही गठित टीम व पूर्णिया एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई कर बंगाल पुलिस की मदद से कार्रवाई की गयी. मोस्ट वांटेड अपराधी के ठिकाने छापेमारी कर गिरफ्तार कर किशनगंज लाया गया." -सागर कुमार, एसपी, किशनगंज बैंक डकैती योजना में था शामिल: पस्चिम्पल्ली स्थित एसबीआई बैंक में 2015 में डकैती की योजना बनाते हुए चर्चा में आया था. 25 मई 2015 को सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली स्थित एसबीआई शाखा में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए 6 व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से बैंक के पास पश्चिम पाली में एकत्रित हुए थे. इसकी सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई कर एक मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति को अवैध पिस्टल, कारतूस एवं देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया था. किशनगंज पुलिस की बड़ी सफलता: दूसरे मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति में से दो का सत्यापन संबंधित थाना द्वारा नहीं किया जा सका था. इस मामले में गिरफ्तार अपराधी मंगलू उर्फ मंगल के विरुद्ध भी केस दर्ज हुआ था. गिरफ्तार मंगलू के खिलाफ किशनगंज में और कई अपराधिक केस दर्ज है. मंगलू की गिरफ्तारी को किशनगंज पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read