अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए पारस छाबड़ा ने अब शो को लेकर कह दी ये बात

मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए पारस छाबड़ा ने अब शो को लेकर कह दी ये बात पारस छाबड़ा और शहनाज गिल ने बिग बॉस के बंद होते ही शो मुझसे शादी करोगे शो में हिस्सा ले लिया था। इस शो में पारस जहां अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए थे, वहीं शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढने। लेकिन दोनों ने अभी तक अपने ल

मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए पारस छाबड़ा ने अब शो को लेकर कह दी ये बात

Article Advertisement

मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए पारस छाबड़ा ने अब शो को लेकर कह दी ये बात पारस छाबड़ा और शहनाज गिल ने बिग बॉस के बंद होते ही शो मुझसे शादी करोगे शो में हिस्सा ले लिया था। इस शो में पारस जहां अपने लिए दुल्हन ढूंढने आए थे, वहीं शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढने।

Article Advertisement

लेकिन दोनों ने अभी तक अपने लिए किसी को फाइनल नहीं किया है। इतना ही नहीं पारस ने तो हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये तक कह दिया कि वह अब इस शो को एंजॉय नहीं कर रहे हैं। पारस ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं इस शो को एंजॉय नहीं कर रहा हूं। पहली बात तो मुझे नहीं लगता कि इस शो में शहनाज के भाई शाबाज को होना चाहिए। वह शो में ये कहता है कि मैं लड़कियों की इज्जत नहीं करता। मैं ये पूछना चाहता हूं कि मैंने कब महिलाओं की इज्जत नहीं की।' पारस ने आगे कहा, 'मुझे इस शो में किसी भी लड़की से प्यार नहीं हुआ है। ना ही मैं किसी की तरफ अट्रैक्ट हुआ हूं। शो में आईं कंटेस्टेंट नवदीश मेरी लिस्ट में टॉप पर हैं, तो सभी उन्हें मिलकर टारगेट करते हैं। मुझे सभी लड़कियों का बिहेवियर पसंद नहीं आया।' शहनाज को लेकर दिया ये बयान... शहनाज को लेकर पारस ने कहा, 'शहनाज घर में सभी लड़कियों के साथ गलत बिहेव करती हैं। बिग बॉस में भी वह शेफाली, रश्मि और माहिरा के करेक्टर पर बात करती थीं, जबकि किसी ने भी उसके करेक्टर पर कभी सवाल नहीं उठाया। वैसे बता दें कि काफी दिनों से खबर आ रही थी कि ये शो बंद होने वाला है। शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिलने की वजह से इस शो को बंद किया जा रहा है। इससे पहले शो के बंद होने पर पारस ने कही थी ये बात... बता दें कि इससे पहले शो के बंद होने की खबरों पर पारस ने कहा था, 'नहीं...ये शो बंद नहीं हो रहा है। शो की टीआरपी आनी शुरू हो गई है। यहां तक की मेरी मां भी मुझसे कहती हैं कि अब हर कोई उन्हें जानने लगा है। शो के अंदर शहनाज और उनके भाई शहबाज दोनों अच्छा कर रहे हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट भी अच्छा है तो ये सब खबरें गलत हैं।' पारस ने कहा था, 'ये शो कहीं नहीं जाने वाला। मैं शो को लास्ट तक लेकर जाऊंगा।' Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read