Entertainment
वयोवृद्ध अभिनेत्री शशिकला का निधन
Published: 4/4/2021, 9:29:53 pm•322 views•Seemanchal Live
मुंबई,चार अप्रैल (भाषा) वयोवृद्ध अभिनेत्री शशिकला का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने शशिकला के निधन की पुष्टि की। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ शशिकला जी का निधन हो गया। वह 88वर्ष की थीं। हमें उनके निधन के कारण

मुंबई,चार अप्रैल (भाषा) वयोवृद्ध अभिनेत्री शशिकला का रविवार को निधन हो गया।
वह 88 वर्ष की थीं।
पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने शशिकला के निधन की पुष्टि की।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ शशिकला जी का निधन हो गया।
वह 88वर्ष की थीं।
हमें उनके निधन के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है।’’ भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संगठन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी वयोवृद्ध अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की।
शशिकला ने 1960 से 70 के दशक में ‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिका निभाईं थीं।
महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने पांच साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था।
उनके पिता के दिवालिया हो जाने के बाद शशिकला परिवार सहित मुंबई आ गईं थी और उन्होंने फिल्मों में काम की तलाश शुरू कर दी थी।
उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ‘ज़ीनत’ जिसका निर्देशन जानी मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था।
छह दशक के अपने करियर में उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए शशिकला को 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
शशिकला ने करीब 25 साल की आयु में ओम प्रकाश सहगल से विवाह किया था।
वह मशहूर गायक के एल सहगल के परिवार से ताल्लुक रखते थे।
उनके दो बेटियां थीं, जिनमें से एक का कैंसर के चलते निधन हो गया था।
गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता फरहान अख्तर, निर्माता नावेद जाफरी,केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शशिकला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगेशकर ने ट्वीट किया,‘‘ प्रतिभाशाली अभिनेत्री शशिकला के निधन की खबर से दुखी हूं।
उन्होंने हर प्रकार की भूमिका निभाई।
उनकी आत्मा को शांति मिले।
उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ राकांपा प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया कि वह शशिकला के निधन की खबर से शोकाकुल हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



