Mumbai: 80 करोड़ की 8476 किलो चांदी जब्त, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी Mumbai News: मुंबई पुलिस ने वाशी नाके पर एक ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर करोड़ों रुपये की चांदी बरामद हुई।
पुलिस ने अवैध चांदी जब्त करके ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
इतनी चांदी के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं।
आइए जानते हैं कि मामला क्या है?
Mumbai Police Seized 8400 KG Silver: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है।
जी हां, मुंबई पुलिस ने एक ट्रक से 80 करोड़ रुपये की 8476 किलो चांदी पकड़ी है, जिसे जब्त करके ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
मानखुर्द पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह रिकवरी की।
वाशी चेक नाके के पास ट्रक की तलाशी ली तो ड्राइवर घबरा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर से मौके पर ही सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रक में चांदी है।
तलाशी लेने पर चांदी बरामद हो गई।
पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को हिरासत में लिया और मामले की जानकारी चुनाव आयोग की टीम को दी।
अब चुनाव आयोग और पुलिस मिलकर इस केस की जांच कर रही हैं।
ड्राइवर से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि वह चांदी किससे और कहां से लेकर आया?
किसे और कहां डिलीवर करने जा रहा था?
65 करोड़ की चांदी भी मिल चुकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में चेकिंग के दौरान एक शख्स 1.35 करोड़ रुपये और 15 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया।
उसके स्कूटर की डिग्गी से 1.35 करोड़ रुपये मिले।
उसके बैग में 15 लाख कैश थे, जिनके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाया।
6 दिन पहले विक्रोली में कैश वैन से भी चांदी बरामद हुई थी।
करीब साढ़े 6 टन चांदी मिली, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 65 करोड़ बताई गई।
यह चांदी ईंटों के रूप में थीं, जो ब्रिक्स कंपनी की कैश वैन में मुलुंड के एक गोदाम में ले जाई जा रही थीं, लेकिन यह चांदी किसकी है?
इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
3.70 करोड़ भी हो चुका बरामद बता दें कि इससे पहले वाडा पुलिस 3.70 करोड़ कैश बरामद कर चुकी है।
यह पैसा एक कार में मिला, जो नई मुंबई के एरोली से वाडा की जा रही थी।
रास्ते में चेकिंग की गई तो कार की सीट के नीचे कैश मिला।
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं।
कोड ऑफ कंडक्ट लागू है और 20 नवंबर को वोटिंग है।
23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
इसके चलते महाराष्ट्र में पुलिस और चुनाव आयोग का तलाशी अभियान चल रहा है।
पूरे प्रदेश में पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग नाको पर कर रही है।
इस दौरान अवैध रिकवरी भी काफी हो रही है।
Article Advertisement
Politics
Mumbai: 80 करोड़ की 8476 किलो चांदी जब्त, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी
Mumbai: 80 करोड़ की 8476 किलो चांदी जब्त, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी Mumbai News: मुंबई पुलिस ने वाशी नाके पर एक ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर करोड़ों रुपये की चांदी बरामद हुई। पुलिस ने अवैध चांदी जब्त करके ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इतनी चांदी के बारे में स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
