अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

खेत जोत रहे किसान की चाकू घोंपकर हत्या

खेत जोत रहे किसान की चाकू घोंपकर हत्या महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान मु. मुजफ्फर (31) की सोमवार देर रात को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी केडी सिंह व महलगांव थानाध्यक्ष प्रेम बल्लभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस

खेत जोत रहे किसान की चाकू घोंपकर हत्या

Article Advertisement

खेत जोत रहे किसान की चाकू घोंपकर हत्या महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान मु. मुजफ्फर (31) की सोमवार देर रात को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी केडी सिंह व महलगांव थानाध्यक्ष प्रेम बल्लभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Article Advertisement

मुजफ्फर रात में ट्रैक्टर से करहरा चौन खैरा में अपना खेत जोत रहे थे। पिता ने खेत जोतने से मना किया, लेकिन उन्होंने पिता को यह कहकर वापस भेज दिया कि वे जल्द ही वापस लौट आएंगे। मंगलवार सुबह तक ट्रैक्टर लेकर मुजफ्फर जब घर नहीं पहुंचे तो घर के लोग उन्हें खोजने खेत की ओर गए। खेत पर पहुंचकर देखा कि ट्रैक्टर खड़ा है चाकू घोंपकर मुजफ्फरकी हत्या कर दी गई है। खबर फैलते ही सैकडों लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजन से महत्वपूर्ण बिदुओं पर पूछताछ की है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को पुलिस ने समझाया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव में ही किसी से विवाद होने की बात पत्नी हिना ने पुलिस को बताई है। देर शाम तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सरफराज आलम, जिप सदस्य गौसूल आजम उर्फ पप्पू आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजन को सांत्वना दी। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read