शराबी देवर की खौफनाक वारदात, भाभी की जीभ काटी फिर चाकू गोदकर मार डाला - MURDER IN ARARIA अररिया से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. देवर ने पहले भाभी की जीभ काटी फिर चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया. अररिया: बिहार के अररिया से खौफनाक मामला सामने आया है. एक महिला की ऐसी हत्या की गयी जिसे सुनकर रूह कांप जाएगी. जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास वार्ड 11 में एक देवर ने अपनी भाभी की पहले जीभ काट दी फिर उसे बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया. परिवारिक विवाद में इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. मृतका की पहचान 60 वर्षीया शशिकला देवी के रूप में हुई है. वहीं हाथापाई में शशिकला देवी का पुत्र रवि शंकर मंडल घायल हो गया है. पांच आरोपी गिरफ्तार: घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को रानीगंज रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची रानीगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है. देवर ने काटी भाभी की जीभ: मृतिका के दामाद राकेश मंडल ने बताया कि गुरुवार की शाम चाचा चंदेश्वर मंडल शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पर आये थे. वो शशिकला देवी की बहू के साथ गाली गलौज करने लगा. जब शशिकला देवी मना करने गई तो उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. वो यहीं नहीं रूका उसने इसके बाद जीभ काट कर उसकी हत्या कर दी. बचाने के क्रम महिला का बेटा भी घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. "मेरी सास घर पर ही थी, उसी दौरान उनके देवर बाहर से शराब के नशे में घर आए. चाचा चंदेश्वर मंडल शराब के नशे में मेरी सास की बहू के साथ गाली गलौज करने लगे. जब सास ने इस बात का विरोध किया तो चाकू से उनकी जीभ काट दी और कई बार वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई."- राकेश मंडल, मृतिका के दामाद चाचा ने की मां की हत्या: घायल बेटा रवि शंकर मंडल ने बताया कि उनके पिता की मौत 3 साल पहले हुई है. जिसके बाद उनके चाचा चंदेश्वर मंडल के द्वारा बसोनवास के 12 बीघा जमीन को लेकर अक्सर उन लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था. इसी जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम उनके चाचा चंदेश्वर मंडल उनके घर आए और उनकी मां के साथ गाली गलौज करने लगे, जब उनकी मां ने विरोध किया तो उनके चाचा और उनके बेटे ने उनकी मां को मार डाला. "12 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसको लेकर वो घर में घुसकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे. वो मां को आंगन से निकाल कर बाहर ले गए और मां की जीभ काट दी लेकिन जब वह नहीं मरी तो उसने चाकू से गोदकर मां की निर्मम हत्या कर दी."- रवि शंकर मंडल, महिला का बेटा क्या कहती है पुलिस?: सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात में पारिवारीक विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला की हत्या उनके चचेरे देवर के द्वारा चाकू मार कर और जीभ काट कर की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. "इस घटना में जो मुख्य अभियुक्त है जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, उनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच कर रही है." - रामपुकार सिंह, सदर एसडीपीओ
Seemanchal
शराबी देवर की खौफनाक वारदात, भाभी की जीभ काटी फिर चाकू गोदकर मार डाला - MURDER IN ARARIA
शराबी देवर की खौफनाक वारदात, भाभी की जीभ काटी फिर चाकू गोदकर मार डाला - MURDER IN ARARIA अररिया से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. देवर ने पहले भाभी की जीभ काटी फिर चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया. अररिया: बिहार के अररिया से खौफनाक मामला सामने आया है. एक महिला की ऐसी हत्या की गयी जिसे सुनकर रूह

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
