हत्या की खबरों’ के एक दिन बाद राष्ट्रीय चैंपियन बनी निशा दहिया गोंडा, 11 नवंबर (भाषा) गलत पहचान के कारण ‘हत्या की नाटकीय कहानी’ के कारण चर्चा में रही निशा दहिया गुरुवार को यहां राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 65 किग्रा में राष्ट्रीय चैंपियन बनी।
विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता निशा का प्रदर्शन इतना शानदार था कि उन्होंने फाइनल में पंजाब की अपनी प्रतिद्वंद्वी जसप्रीत कौर को केवल 30 सेकेंड में चित कर दिया।
रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाली 23 वर्षीय निशा को खिताब हासिल करने तक केवल सेमीफाइनल में हरियाणा की प्रियंका से ही थोड़ी चुनौती मिली।
यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनका तीसरा स्वर्ण पदक है।
निशा ने बाद में पीटीआई से कहा, ‘‘यह वास्तव में मेरे अभियान का एक सुखद और शानदार अंत है।
मैं कल बहुत तनाव में थी।
मुझे नींद भी नहीं आ रही थी।
वजन कम होने के कारण मैं पहले से ही कम ऊर्जावान थी और ऐसे में इस घटना का सामना करना मुश्किल था।’’ रिपोर्टों के पहले कहा गया था कि निशा की सोनीपत में हत्या कर दी गयी लेकिन बाद में पता चला कि जिसकी हत्या की गयी वह उदीयमान पहलवान थी और उसका नाम भी निशा था।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगातार फोन आ रहे थे और मैंने अपना फोन बंद कर दिया।
यह तनावपूर्ण बन गया था और मैं केवल अपनी प्रतिस्पर्धा पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थी।
आखिर में मैंने अपना प्रदर्शन प्रभावित नहीं होने दिया।’’ शेफाली और प्रियंका ने अपने प्लेऑफ मुकाबले जीतकर कांस्य पदक जीते।
इससे पहले सेमीफाइनल में जसप्रीत ने हरियाणा की शेफाली को 6-4 से और निशा ने प्रियंका को 7-6 से हराया।
महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में 37 वर्षीय गुरशरणप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता।
उनकी प्रतिद्वंद्वी पूजा सिहाग को मुकाबले के दौरान चोटिल होने के कारण हटना पड़ा।
गुरशरणप्रीत का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यह सातवां स्वर्ण पदक है।
इस भार वर्ग में बिपाशा और किरण ने कांस्य पदक जीते।
महिलाओं के लिये गुरूवार को दो वजन वर्गों में ही मुकाबले कराये गये जबकि ग्रीको स्टाइल स्पर्धा चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन ही समाप्त हो गयी।
सेना के संदीप ने 55 किग्रा वर्ग में चंडीगढ़ के सरवन को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि सेना के ही ज्ञानेंद्र हरियाणा के विकास पर जीत दर्ज कर 60 किग्रा वजन वर्ग के चैम्पियन बने।
सागर ने 63 किग्रा में पहला स्थान प्राप्त कर सेना को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया जबकि हरियाणा के आशु ने 67 किग्रा वर्ग का खिताब जीता।
हरियाणा के विकास ने पंजाब के लवप्रीत को हराकर 72 किग्रा वजन वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
उम्मीद के अनुरूप सेना के साजन ने 77 किग्रा का खिताब जीता जबकि हरदीप सिंह 82 किग्रा के विजेता रहे।
सेना की टीम ने 195 अंक से टीम चैम्पियनशिप जीती जबकि रेलवे (175) उप विजेता रहा।
हरियाणा 139 अंक से तीसरे स्थान पर रहा।
प्रत्येक भार वर्ग में फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों खिलाड़ी राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भाग लेंगी जो तीन से पांच दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में आयोजित की जाएगी।
स्वर्ण पदक विजेता का खर्चा सरकार उठाएगी जबकि उप विजेता को अपने खर्चे पर जाना होगा।
भारतीय कुश्ती महासंघ पुरूषों के फ्रीस्टाइल 92 किग्रा वर्ग में ट्रायल्स के लिये कह सकता है क्योंकि दीपक पूनिया ने प्रतिस्पर्धा करने में दिलचस्पी दिखायी है जो चोटिल होने के कारण राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नहीं खेल रहे।
Article Advertisement
Sports
हत्या की खबरों’ के एक दिन बाद राष्ट्रीय चैंपियन बनी निशा दहिया
हत्या की खबरों’ के एक दिन बाद राष्ट्रीय चैंपियन बनी निशा दहिया गोंडा, 11 नवंबर (भाषा) गलत पहचान के कारण ‘हत्या की नाटकीय कहानी’ के कारण चर्चा में रही निशा दहिया गुरुवार को यहां राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 65 किग्रा में राष्ट्रीय चैंपियन बनी। विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
