अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की

सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सिख समुदाय के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने और उनके लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पार्टी ने बताया कि भ

सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की

Article Advertisement

सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सिख समुदाय के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने और उनके लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Article Advertisement

पार्टी ने बताया कि भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, महासचिव राजीव बब्बर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह सिख समुदाय के सदस्यों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। सिंह ने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल और इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सिंह ने बताया कि उन्होंने नड्डा को 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए मुआवजे से संबंधित लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने और सिख समुदाय के विदेशी नागरिकों के नाम काली सूची से हटाने के लिए भी धन्यवाद दिया। नड्डा के साथ सिख समुदाय के सदस्यों की बैठक का आयोजन भाजपा की दिल्ली इकाई ने किया था। इससे एक दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read