तिरुपति लड्डू विवाद की पटना में एंट्री, ‘नैवेद्यम’ पर उठे सवाल, मंदिर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी पटना के महावीर मंदिर में तिरुपति की तरह ही नैवेद्यम लड्डू का भोग लगता है।
इस लड्डू की काफी डिमांड है।
जिसे लोग घर में मिठाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
Naivedyam Laddu Patna: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है।
लैब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में गाय की चर्बी और मछली का तेल मिलाया जाता है।
आंध्र प्रदेश सरकार इस मामले पर घिरी हुई है।
केंद्र ने इस मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से जांच कराने की बात कही है।
दूसरी ओर ये मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है।
महावीर मंदिर में लगता है नैवेद्यम का भोग इस बीच विवाद की एंट्री पटना में हो गई है।
दरअसल, यहां के महावीर मंदिर में भी तिरुपति की तरह नैवेद्यम के नाम से लड्डू की बिक्री प्रसाद के रूप में होती है।
जिसका घी कर्नाटक से आता है।
यही वजह है कि महावीर मंदिर के लड्डू प्रसाद पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इन सवालों के बीच मंदिर संचालक आचार्य किशोर कुणाल ने सफाई दी है।
तिरुपति के लड्डू से नहीं कोई संबंध उन्होंने कहा है कि हमारे मंदिर में मिलने वाले लड्डू का कोई संबंध तिरुपति मंदिर से नहीं है।
उनका कहना है कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के नंदिनी घी में इसे बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट की मुख्य वजह नंदनी घी है।
इस घी का इस्तेमाल वहां सालों से होता आया है, लेकिन अब इसे यूज नहीं किया जाता।
लड्डू के स्वाद में बदलाव दरअसल, कर्नाटक सरकार के तहत मंदिर कमेटी ने नंदनी घी के दाम में बढ़ोतरी के कारण दूसरे घी का प्रयोग करने का फैसला लिया था।
आचार्य कुणाल किशोर के अनुसार, यही वजह है कि तिरुपति के लड्डू के स्वाद में भी बदलाव की खबर मिल रही थी।
कुणाल ने कहा- हम आज भी 10 रुपये ज्यादा दाम पर घी खरीद रहे हैं।
यहां के लड्डू पहले के तरह ही शुद्ध हैं।
इसमें किसी तरह की शक-शंका नहीं है।
दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रसाद बता दें कि तिरुपति के बाद देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रसाद पटना में बिकता है।
यहां के प्रसाद को सबसे शुद्ध प्रसाद का प्रमाण भी मिला हुआ है।
लोग इसे भगवान को अर्पित करने के बाद मिठाई के रूप में भी घर में रखते हैं।
Article Advertisement
Politics
तिरुपति लड्डू विवाद की पटना में एंट्री, ‘नैवेद्यम’ पर उठे सवाल, मंदिर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी
तिरुपति लड्डू विवाद की पटना में एंट्री, ‘नैवेद्यम’ पर उठे सवाल, मंदिर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी पटना के महावीर मंदिर में तिरुपति की तरह ही नैवेद्यम लड्डू का भोग लगता है। इस लड्डू की काफी डिमांड है। जिसे लोग घर में मिठाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं। Naivedyam Laddu Patna: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
