अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना विफल, ग्रामीणों में आक्रोश

आजमनगर (कटिहार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर नल का जल" आजमनगर प्रखंड में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। योजना के तहत लगभग सभी पंचायतों में नल व पाइपलाइन तो बिछाए गए हैं, लेकिन आज तक लोगों को एक बूंद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ। प्रखंड के 28 पंचायतों के करीब 350 वार्डों

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना विफल, ग्रामीणों में आक्रोश

Article Advertisement

आजमनगर (कटिहार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर नल का जल" आजमनगर प्रखंड में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। योजना के तहत लगभग सभी पंचायतों में नल व पाइपलाइन तो बिछाए गए हैं, लेकिन आज तक लोगों को एक बूंद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ। प्रखंड के 28 पंचायतों के करीब 350 वार्डों में नल लगाए गए , लेकिन जलापूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में लगाए गए नल अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। कुछ परिवार तो नलों का इस्तेमाल जानवरों को बांधने के लिए कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस योजना में भारी भ्रष्टाचार और लूट-खसोट हुई है। ठेकेदारों ने पाइपलाइन बिछाने के नाम पर घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया। पाइप को तीन फुट गहराई पर डालने का प्रावधान था, लेकिन महज 10-12 इंच पर ही पाइप डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। आजमनगर, चौलहर, अमरसिंहपुर, दनिहां और मर्वतपुर पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना फाइलों तक ही सीमित रह गई है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई जगह पाइपलाइन उखाड़ दी गई, लेकिन विभाग ने उसे दोबारा ठीक नहीं कराया। ग्रामीणों अशरफ रज़ा, शहादत हुसैन, चंद्रकिशोर राम, दीपक कुमार, निर्मला देवी, शांति देवी, पायल कुमारी और अन्य ने बताया कि योजना का लाभ आज तक नहीं मिला। उनका आरोप है कि संवेदक भुगतान लेकर फरार हो गए और अब तक किसी ने सुध तक नहीं ली। स्थानीय मुखियाओं का कहना है कि इस योजना में मुखिया की कोई भागीदारी नहीं है। संवेदकों ने नौकरी देने के नाम पर ग्रामीणों से जमीन और पैसे वसूल लिए , लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि आज तक नल-जल योजना के जिम्मेदार जेई (जूनियर इंजीनियर) को भी किसी ने नहीं देखा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read