अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

नारायण ने स्कूल के लिए जमीन दान की

नारायण ने स्कूल के लिए जमीन दान की प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बांध टोला निवासी सह मजदूर नारायण दास महज बारह कट्ठा जमीन के मालिक होने के बावजूद पांच कठ्ठा जमीन स्कूल के लिए दान देकर समाज के लिए मिशाल बन गये हैं। स्कूल के अभाव में गरीबी के कारण अच्छी पढाई नहीं कर केवल साक्षर होकर रह गये। उनके द्वारा

नारायण ने स्कूल के लिए जमीन दान की

Article Advertisement

नारायण ने स्कूल के लिए जमीन दान की प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बांध टोला निवासी सह मजदूर नारायण दास महज बारह कट्ठा जमीन के मालिक होने के बावजूद पांच कठ्ठा जमीन स्कूल के लिए दान देकर समाज के लिए मिशाल बन गये हैं। स्कूल के अभाव में गरीबी के कारण अच्छी पढाई नहीं कर केवल साक्षर होकर रह गये।

Article Advertisement

उनके द्वारा जमीन स्कूल को दान देने के कारण गांव के सैकड़ों बच्चे विद्यालय में पठन पाठन कर भविष्य गढ़ने की ओर अग्रसर है। उनके त्याग की चर्चा इलाके में हो रही है। वर्ष 2007 में लक्ष्मीपुर बांध टोला के लिए स्वीकृति मिली थी किन्तु जमीन के अभाव में जन सहयोग से एक घास फूस का छोटा सा घर बना बच्चों के पठन पाठन कार्य शुरू किया गया। इस दौरान निर्देशों के अनुसार उक्त विद्यालय को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर लोहजर में शिफ्ट किया गया था। बारिश व खराब मौसम में विद्यालय जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। मुखिया गोपाल कृष्ण व प्रभारी शिक्षक अमृतेश कुमार एवं विभाग तथा मुफ्त में शिक्षा दान देने वाले एक शिक्षा प्रेमी शंकर कुमार यादव से संपर्क किया। मुखिया व प्रभारी शिक्षक अमृतेश के प्रयास से जमीन मालिक नारायण दास ने जमीन दान में दे दी जिसके कारण उक्त भूमि पर दो रुम का खूबसूरत विद्यालय व शौचालय का निर्माण किया गया। वार्ड सदस्य शीतलमुनि, कैलाश पासवान, नूतन देवी, मो फरमान, राजू चौधरी, राकेश रजक, मंटू मंडल एवं प्रभारी शिक्षक अमृतेश ने नारायण दास के त्याग को बेमिसाल बताया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read