अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

नरपतगंज - फुलकाहा बाजार के दुकानदारों ने आज बंद रखे अपने-अपने प्रतिष्ठान

लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए फुलकाहा बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार देर शाम बैठक कर आज शनिवार को अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया,जिस कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बताते चलें कि फुलकाहा बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए

नरपतगंज - फुलकाहा बाजार के दुकानदारों ने आज बंद रखे अपने-अपने प्रतिष्ठान

Article Advertisement

लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए फुलकाहा बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार देर शाम बैठक कर आज शनिवार को अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया,जिस कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बताते चलें कि फुलकाहा बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से लोगों में खौफ पसर गया है।

Article Advertisement

कल शुक्रवार देर शाम को स्थानीय व्यवसायियों की एक बैठक हुई,जिसमें लोगों ने आज शनिवार को फल सब्जी दुकानों एवं मिठाई को छोड़कर आज शनिवार को सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया। फल सब्जी तथा मिठाई के खराब होने का हालत देख कर इन दुकानदारों ने आज दुकान खोलने हेतु अनुरोध किया था,जिस कारण ये दुकानें खुली रही,परंतु बाजार बंद होने से आवागमन बिल्कुल बंद था और सन्नाटा पसरा हुआ था।दवा की दुकानें पूर्व की भांति खुली रही। सार्वजनिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा।यहाँ तक कि निजी वाहनों के परिचालन में भी काफी कमी देखी गयी। वहीं फुलकाहा पुलिस प्रशासन ने लोगों के इस फैसले का स्वागत किया है। संवाददाता - विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read