अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड

अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड नरपतगंज के घुरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में जिन दो पक्षोंे क्रमश: गुलटेन ठाकुर व रामाशीष सोनी के बीच विवाद हुआ उन दोनों का घर सड़क के आमने-सामने है। विवाद के कारण गुलटेन ठाकुर के घर श्राद्घ कर्म के लिए टेंट लगाने को लेकर खूंटा गा

अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड

Article Advertisement

अररिया के नरपतगंज में महज खूंटा गाड़ने के विवाद में हुआ तेजाबकांड नरपतगंज के घुरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में जिन दो पक्षोंे क्रमश: गुलटेन ठाकुर व रामाशीष सोनी के बीच विवाद हुआ उन दोनों का घर सड़क के आमने-सामने है। विवाद के कारण गुलटेन ठाकुर के घर श्राद्घ कर्म के लिए टेंट लगाने को लेकर खूंटा गाड़ा जा रहा था। इसी बात को लेकर रामाशीष सोनी के परिजनों में आक्रोश हो गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि रामाशीष सोनी के परिजनों ने तेजाब का गैलन लाकर दूसरे पक्ष के सभी सदस्यों पर तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। घायलों में गुलटेन ठाकुर (65), दिनेश ठाकुर (40), प्रमोद ठाकुर (30), विजय ठाकुर (50), महेश ठाकुर (42), रेखा देवी (35), शांति देवी (31), कीर्तन देवी (32), कोम"ा कुमारी (15), कृष्णा ठाकुर (08), कल्पना देवी (30) शामिल हैं। इससे एक ही परिवार के 11 सदस्य झुलस गए। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। इसे बेहतर इलाज के लिए पूूर्णिया रेफर किया गया। इधर तेजाब कांड की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अब कौन करेगा मां का अंतिम श्राद्घकर्म: नरपतगंज के घुरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में सोमवार को हुए तेजाब कांड में प्रमोद ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गया। इसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है बताते चले कि विगत 17 अक्टूबर को गुलटेन ठाकुर की पत्नी यशोदा देवी का निधन हुआ था। मुखाग्नि उसके सबसे छोटे बेटे प्रमोद ठाकुर ने दिया था। और वही कर्ता बना था, लेकिन मंगलवार को होने वाले अंतिम श्राद्घ कर्म के एक दिन पहले तेजाबकांड में वह पूरी तरह झुलस गया। उसके अन्य भाई भी तेजाब की चपेट में आने से झुलस गए हैं। सबका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का भी कहना है कि जिसके घर में श्राद्घकर्म चल रहा था कम से कम ऐसे वक्त में दूसरे पक्ष को संयम बरतना चाहिए था। पीडि़त गुलटेन के घर पसरा मातमी सन्नाटा: नरपतगंज के घूरना बाजार स्थित वार्ड संख्या 10 में सोमवार को जिस घर में तेजाब से हमला किया गया उस घर में पहले से ही मातम था। विगत 17 अक्टूबर को गुलटेन ठाकुर की पत्नी यशोदा देवी का निधन हो गया था। गुलटेन ठाकुर को चार बेटे और तीन बेटियां हैं। हालांकि तीनों बेटियां शादीशुदा है अपनी मां की मौत की खबर सुनने के बाद से ही सभी परिजन अंतिम श्राद्घकर्म में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। घटना के वक्त सभी बेटे बेटियों एवं उसका परिवार इकट्ठा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने सभी के उपर तेजाब फेंककर जख्मी कर दिया। जहां इस घर में मां की अंतिम श्राद्घ कर्म की तैयारी चल रही थी तेजाब से हमला होने के बाद सभी परिजन अस्पताल में इलाजरत है। इस परिवार पर तो मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो। तेजाब हमले में तीन परिवार के सदस्य इस कदर तेजाब से झुलसे हुए हैं कि जिंद्गी और मौत के बीच जूझने को मजबूर है। https://www.youtube.com/watch?v=rKpfGWjr4HQ&t=19s  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read