अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Entertainment

Natasa Stankovic का शॉकिंग Video आया सामने, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक पर दिया हिंट?

Natasa Stankovic का शॉकिंग Video आया सामने, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक पर दिया हिंट? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी एक्ट्रेस नताशा का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग ये कंफर्म मान रहे हैं कि शायद ये कपल अलग होने जा रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों टी20 वर

Natasa Stankovic का शॉकिंग Video आया सामने, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक पर दिया हिंट?

Article Advertisement

Natasa Stankovic का शॉकिंग Video आया सामने, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक पर दिया हिंट? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी एक्ट्रेस नताशा का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग ये कंफर्म मान रहे हैं कि शायद ये कपल अलग होने जा रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) जितने का जश्न मना रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ समय से हार्दिक (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की तलाक (Natasa-Hardik Divorce) की खबरें सामने आ रही थी. वहीं इन खबरों ने तूल तब पकड़ा जब एक्ट्रेस नताशा ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप पर हार्दिक को बधाई नहीं दी, वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट मैच से जुड़ा शेयर नहीं किया. इसके लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया. वहीं अब नताशा का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग ये कंफर्म मान रहे हैं कि ये कपल अलग होने जा रहे हैं. हालांकि इन खबरों पर इस कपल ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है.   किस परिस्थिति से गुजर रही एक्ट्रेस?

Article Advertisement

नताशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो कहती हैं- 'मैं कुछ ऐसा पढ़ने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं जिसे आज मुझे सुनने की सबसे ज्यादा जरुरत है. इसीलिए मैं अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई थी क्योंकि मैं इसे आप सभी के सामने पढ़ना चाहती थी. इसमें लिखा है- गॉड है जो तुम्हारे आगे चलता है और तुम्हारे साथ रहेगा, वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा और न ही त्यागेगा. डरो मत या निराश मत हो. जब भी हम किसी खास परिस्थिति से गुज़र रहे होते हैं तो हम निराश, निराश, दुखी और अक्सर खोए हुए हो जाते हैं, लेकिन ईश्वर आपके साथ है. वह इस बात से हैरान नहीं है कि आप अभी किस दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उसके पास पहले से ही एक योजना है.' क्या सच में हो रहा तलाक? वहीं, नताशा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे उनकी लाइफ से कनेक्ट कर रहे हैं. लोगों को लग रहा है कि वो अपनी ही लाइफ के बारे में बता रही हैं और शायद उनके और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं. बता दें, नताशा और हार्दिक ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शादी की थी. असके बाद कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की थी. हालांकि इस कपल से साल 2023 में दोबारा धूमधाम से दो रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों की तलाक की खबरें सबसे पहले सामने तब आईं जब नताशा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से हार्दिका का सरनेम हटा दिया था.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read