अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

344वां शहीदी गुरुपर्व पर देश-विदेश से जुटेंगे सिख श्रद्धालु, तैयारी

344वां शहीदी गुरुपर्व पर देश-विदेश से जुटेंगे सिख श्रद्धालु, तैयारी हिन्द के चादर व सिखों के 9वें गुरु गुरुतेग बहादुर के 344 वां महान शहीदी पर्व पर जिले के लक्ष्मीपुर गांव के सरदानगर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में तीन दिवसीय महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के चांदनी चौक पर इसी दिन शहादत देने

344वां शहीदी गुरुपर्व पर देश-विदेश से जुटेंगे सिख श्रद्धालु, तैयारी

Article Advertisement

344वां शहीदी गुरुपर्व पर देश-विदेश से जुटेंगे सिख श्रद्धालु, तैयारी हिन्द के चादर व सिखों के 9वें गुरु गुरुतेग बहादुर के 344 वां महान शहीदी पर्व पर जिले के लक्ष्मीपुर गांव के सरदानगर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में तीन दिवसीय महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है।

Article Advertisement

दिल्ली के चांदनी चौक पर इसी दिन शहादत देने के कारण सिख धर्म के श्रद्धालु इसे शहीदी गुरुपर्व के रुप में मनाते हैं। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित सिख सर्किट से जुड़ा यह गुरुद्वारा सरदार नगर लक्ष्मीपुर में हैं। बताया जाता है कि वर्ष 1666 में असम यात्रा से लौटने के क्रम में 9 वें गुरु तेगबहादुर जी महाराज बरारी के कांतनगर में रुके थे। इस दौरान उन्होंने परिक्षेत्र के सिख संगतों के साथ बैठकर सिखधर्म पर प्रवचन भी किये थे। जहां पर कड़ाह में हलवा का प्रसाद गोला बनाकर वितरित किया गया था। कालान्तर में कड़ाह के गोला से उक्त रेलवे स्टेशन का नाम काढ़ागोला रोड पड़ा। इस पवित्र गुरुद्वारा में आज भी हस्तलिखित गुरुग्रन्थ साहिब मौजद रहने के कारण देश विदेश से सिख श्रद्धालु यहां आकर मत्था टेकते हैं। गुरु तेगबहादुर साहिब के साथ यह क्षेत्र आज भी जुड़ा हुआ है। यहां पर पुरानी लिपियां और प्राचीन महत्व के दस्तावेज संघारित हैं। पिछले 343 वां शहीदी गुरुपर्व पर नवनिर्मित गुरुद्वारा के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचकर गुरु के दीवान पर मत्था टेके थे। शहीदी पर्व पर कईर् कार्यक्रम आयोजित होंगे। Source- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read