बिहार की नदियों की गाद से होगा नेशनल हाईवे का निर्माण, इन जगहों पर बनेंगी सड़कें - NATIONAL HIGHWAYS IN BIHAR बिहार की नदियों से निकलने वाली गाद से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होगा. एनएचएआई ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. पटना: बिहार की नदियों में बढ़ रही गाद एक बड़ी समस्या बन गई है लेकिन अब इस समस्या के निदान के लिए जल संसाधन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को गाद प्रयोग के लिए मंजूरी दे दी है. इससे बिहार में नदियों की गाद से नेशनल हाईवे का निर्माण हो सकेगा. गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक और फल्गू जैसी नदियों की गाद का एनएचएआई इस्तेमाल करेगा. जल संसाधन विभाग ने सात नदियों की गाद के उपयोग के लिए एनएचएआई से एनओसी दे दिया है. गाद के कारण नदियों का तल हो रहा ऊंचा: बिहार की प्रमुख नदियों गंगा, कोसी, गंडक और बूढ़ी गंडक में लगातार गाद जमा हो रही है. इसके कारण नदियों का तल ऊंचा हो गया है, जिससे मानसून के समय बाढ़ की गंभीर समस्या का सामना कई जिलों को करना पड़ता है. खासकर नेपाल से आने वाली नदियां जल के साथ बड़े पैमाने पर गाद लेकर आती है और तबाही मचाती है. अब बिहार सरकार की ओर से गाद के इस्तेमाल को लेकर बड़ी पहल हुई है. बिहार में नदियों के गाद से एनएच निर्माण गाद के प्रयोग को लेकर बड़ा फैसला: नीतीश सरकार की ओर से लंबे समय से केंद्र सरकार से गाद नीति बनाने की मांग होती रही है. कई बार मुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग के मंत्री ने केंद्र सरकार को इसके लिए पत्र भी लिखा है. कई बैठकों में इस मुद्दे को उठाया गया है लेकिन अभी तक गाद को लेकर कोई नीति केंद्र सरकार की तरफ से नहीं बनाई गई है. अभ अब बिहार सरकार ने बिहार में नेशनल हाईवे के निर्माण में गाद के प्रयोग को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. तीन परियोजनाओं के लिए पहले चरण में गाद का उपयोग: एनएचएआई के साथ-साथ नदियों के गाद के उपयोग के लिए एनओसी किया है. एक तो इससे नदियों की गाद की समस्या का समाधान होगा. साथ ही उपजाऊ मिट्टी का संरक्षण का काम भी होगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है. इसके तहत पहले चरण में तीन नेशनल हाईवे परियोजना के लिए नदियों की गाद का उपयोग किया जा सकेगा. किन सड़क के लिए होगा गाद का इस्तेमाल: भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाली सड़क औरंगाबाद के आमस दरभंगा के दो स्ट्रेज के साथ कोटवा-महेषी-मुजफ्फरपुर और मुजफ्फरपुर-दरभंगा-पूर्णिया सड़क निर्माण के लिए उपयोग होगा. इस सड़क के 357 किलोमीटर के दायरे में काम चल रहा है. इसमें बूढ़ी गंडक नदी की गाद का उपयोग होगा. इसी तरह आमस दरभंगा के दो इलाके में लगभग 100 किलोमीटर में निर्माण कार्य हो रहा है. शिवरामपुर रामनगर के बीच 54 किलोमीटर, जब की कल्याणपुर बलभद्रपुर के बीच 47 किलोमीटर के दायरे में काम चल रहा है, जहां जरूरत होगी नदियों की गाद का उपयोग किया जा सकेगा. गाद के इस्तेमाल की बनाई जा रही योजना: जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के अनुसार नदियों में गार्ड की समस्या बढ़ती जा रही है और इसके निदान के लिए हम लोगों की तरफ से लगातार कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि उसी के तहत इसके इस्तेमाल की योजना बनाई गई है. गाद का इस्तेमाल कैसे और बढ़ा सकते हैं, इस पर लगातार हम लोग मंथन कर रहे हैं. इसके साथ ही गाद नीति को लेकर केंद्र सरकार से उम्मीद है कि जल्द पहल करेगी.
Article Advertisement
Politics
बिहार की नदियों की गाद से होगा नेशनल हाईवे का निर्माण, इन जगहों पर बनेंगी सड़कें - NATIONAL HIGHWAYS IN BIHAR
बिहार की नदियों की गाद से होगा नेशनल हाईवे का निर्माण, इन जगहों पर बनेंगी सड़कें - NATIONAL HIGHWAYS IN BIHAR बिहार की नदियों से निकलने वाली गाद से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होगा. एनएचएआई ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. पटना: बिहार की नदियों में बढ़ रही गाद एक बड़ी समस्या बन गई है लेकिन अब इस समस्य
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
