अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

World

मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार

मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार विनोद तावड़े बिहार का प्रभार मिलने के बाद एक दिवसीय दौरे पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ पीएम मोदी पर बुक रिलीज करने आए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग औपचारिक बैठक भी

मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार

Article Advertisement

मोकामा-गोपालगंज उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिन बिहार में, चुनावी रणनीति को देंगे धार विनोद तावड़े बिहार का प्रभार मिलने के बाद एक दिवसीय दौरे पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ पीएम मोदी पर बुक रिलीज करने आए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग औपचारिक बैठक भी की। उनके दौरे को लेकर गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने संगठन महामंत्री भीखूभाई, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी आदि के साथ बैठक की। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा व पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक कर विचार-विमर्श किया। मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय बैठक बिहार प्रभारी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पटना आयेंगे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को तावड़े मुजफ्फरपुर और पटना में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में तिरहुत और सारण प्रमंडल (गोपालगंज छोड़कर) के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर बातचीत करेंगे। रविवार को पटना में पटना और मगध प्रमंडल के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। सरकार निकाय चुनाव लटका रही जायसवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य की महागठबंधन सरकार जान-बूझकर नगर निकाय चुनाव लटका रही है। अतिपिछड़ों के आरक्षण मामले में साजिश हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद राज्य सरकार न तो उसे लागू कर रही है, न सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर कर रही है और न ही आयोग बना रही है। उन्होंने सरकार को इसके लिए भाजपा की ओर से 30 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया। पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अतिपिछड़ों के विकास विरोधी और लालू प्रसाद के दबाव में हैं। हम इसकी पोल खोलेंगे और इसके लिए बिहार के सभी जिलों में हमारे कार्यकर्ता 17 अक्टूबर को प्रखण्ड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में बताएंगे। कहा कि सरकार में जब-जब भाजपा रही है अतिपिछड़ों को फायदा मिला है। कर्पूरी ठाकुर जी के अतिपिछड़ों के विकास पर केंद्रित सामाजिक नीति और मण्डल कमीशन लागू होने के सामाजिक-राजनीतिक विरासत पर पहला अधिकार अगर किसी का है तो हमारा है। बिहार में 2006 के बाद से आरक्षण के जो प्रावधान हैं, उनके पक्ष में सहमति बनाने और लागू कराने में हमारी भूमिका निर्विवाद है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read