अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को वोटिंग, 6 को रिजल्ट

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को वोटिंग, 6 को रिजल्ट बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य के 2 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। मोकामा और गोपालगंज सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होंगे। 6 नवंबर को मतगणना होगी और दोनों सीटों का

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को वोटिंग, 6 को रिजल्ट

Article Advertisement

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को वोटिंग, 6 को रिजल्ट बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य के 2 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। मोकामा और गोपालगंज सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होंगे।

Article Advertisement

6 नवंबर को मतगणना होगी और दोनों सीटों का परिणाम मतगणना के बाद जारी कर दिया जाएगा इसके लिए 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र की वापसी हो सकती है। बिहार विधानसभा में ये 2 सीटें एक सदस्य की सदस्यता जाने से जबकि दूसरे सदस्य के निधन से खाली हुई हैं। मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह विधायक थे। एके-47 घर में रखने और अन्य आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त हो गई । उसके बाद यह सीट खाली हो गई। जबकि की सीट मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुआ । रोचक होगा उपचुनाव मोकामा का उपचुनाव बिहार की राजनीति ख्याल से बहुत रोचक होगा। मोकामा की सीट पर अनंत सिंह की पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना है। इस सीट को हासिल करने के लिए आरजेडी पूरी ताकत झोंक देगी। वही महागठबंधन में आने के बाद अनंत सिंह के धुर विरोधी जदयू नेताओं को भी समर्थन करना पड़ेगा। पिछले चुनाव में अनंत सिंह ने जेडीयू के उम्मीदवार को मात देकर जीत हासिल की थी। वैसे उम्मीदवारी को लेकर अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से कोई बात अभी तक नहीं कही गई है। आरजेडी और जेडीयू के बीच इसी पर उम्मीदवारी को लेकर कुछ तय नहीं हो सका है। गोपालगंज सीट से मंत्री रहे सुभाष सिंह के परिजनों को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर भी अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। चुनाव से जुड़ी तारीखें नामांकन--- 7 से 14 अक्टूबर नामांकन पत्रों की जांच---15 अक्टूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख-- 17 अक्टूबर मतदान की तारीख-- 3 नवंबर मतगणना की तारीख-- 6 नवंबर ललन सिंह की परीक्षा! इन दोनों सीटों पर उपचुनाव बहुत रोचक होने वाला है क्योंकि, बिहार का सियासी माहौल बदल चुका है। पिछली बार बीजेपी और जदयू मिलकर राजद को हराने के लिए चुनाव लड़ रहे थे। वहीं उपचुनाव में राजद और जदयू साथ होंगे और उनकी लड़ाई भाजपा से होगी। उम्मीदवारी को लेकर जेडीयू और आरजेडी भी अपना अपना दावा ठोक सकते हैं। अगर अनंत सिंह की पत्नी को मोकामा सीट पर उम्मीदवार बनाया जाता है तो, सबसे बड़ी परीक्षा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की होगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read