अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, हफ्तेभर पहले छोड़ा था महागठबंधन का साथ

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की.   हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ही हम पार्टी एनडीए में शामि

NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, हफ्तेभर पहले छोड़ा था महागठबंधन का साथ

Article Advertisement

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की.   हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ही हम पार्टी एनडीए में शामिल हो चुकी है. बता दें कि हफ्तेभर पहले ही हम पार्टी ने महागठबंधन का साथ छोड़ा था. तभी से पार्टी का भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं. संतोष सुमन ने बुधवार को अपने पिता और पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के साथ अमित शाह से मुलाकात की. यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली. वहीं, इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय भी मौजूद थे.   एनडीए में शामिल हुए मांझी अमित शाह से मुलाकात के बाद संतोष सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी यह बातचीत सकारात्मक रही है. कई मसलों पर बात हुई है और हमने सैद्धांतिक तौर पर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है. वहीं, जब सीट के बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर कोई बात नहीं हुई है और यह आगे बैठकर तय की जाएगी. 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक बता दें कि 23 जून को पटना में विपक्षा दल की बैठक होने जा रही है. इसमें देश के बड़े-छोटे राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे और आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए एकजुट हो रहे हैं. है. 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में कई दलों के नेता शामिल होंगे. इस बैठक में अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले भी शामिल होंगी. बता दें कि 23 जून को अपोजिशन की बैठक राजधानी पटना में है, जिसको लेकर महागठबंधन बेहद उत्साहित है. खासतौर पर कांग्रेस में उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि लंबे समय के बाद राहुल गांधी पटना आ रहे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read