BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
World

9 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, गया में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे पिंडदान

Published: 7/9/2022, 7:26:36 am144 viewsSeemanchal Live

9 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, गया में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे पिंडदान पितृपक्ष मेला 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। गया में पितृपक्ष मेले के उद्घाटन से लेकर पिंडदान की व्यवस्था को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। कोरोना की वजह से गयाजी में इस मेले का आयोजन दो साल बाद किया जा रहा है।

9 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, गया में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे पिंडदान
9 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, गया में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे पिंडदान पितृपक्ष मेला 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। गया में पितृपक्ष मेले के उद्घाटन से लेकर पिंडदान की व्यवस्था को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। कोरोना की वजह से गयाजी में इस मेले का आयोजन दो साल बाद किया जा रहा है। इस साल गयाधाम में देश-विदेश से 8 लाख से ज्यादा लोग अपने पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना से यहां पिंडदान करेंगे। गयापालों से लेकर मेला क्षेत्र के दुकानदारों में खासा उत्साह है। जिला प्रशासन की टीम लगातार विष्णुपद इलाके का भ्रमण कर रही है। फल्गू नदी के देवघाट, गजाधर, संगत घाट से लेकर सीता कुंड पर व्यवस्था का जायजा ले रही है। प्रेतशिला से लेकर बोधगया के धर्मारण्य पर तीर्थयात्रियों को पिंडदान करने की व्यवस्था में प्रशासन जुटा है। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव और गयापाल गजाधर लाल पाठक ने बताया कि गयाधाम में पितरों को मोक्ष दिलाने का महापर्व पितृपक्ष मेला 9 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि गुरुवार से ही गया में तीर्थयात्रियों का आना शुरू हो जाएगा। दो साल बाद लग रहे पितृपक्ष मेले में आठ लाख से अधिक पिंडदानियों के आने का अनुमान है। फल्गू के साथ शुरू और अक्षयवट में सुफल के साथ खत्म होगा पिंडदान आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि आश्विन कृष्णपक्ष में इस बार तिथि को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं है। एक दिन में एक ही तिथि है। इस कारण तिथि के अनुसार पिंडदान की तिथि को लेकर कोई संशय नहीं है। 9 सितंबर (भाद्रपद चतुर्दशी) को पटना जिले की पुनपुन नदी या गया शहर में स्थित गोदावरी से त्रिपाक्षिक पिंडदान शुरू होगा। पुनपुन नदी में श्राद्ध करके ही गया आने का विधान है। अगर कोई सीधा गयाजी आते हैं वे यहां के गोदावरी तालाब में पिंडदान के साथ त्रिपाक्षिक पिंडदान शुरू करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read