अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को प्रतियोगिता में भाग लेंगे

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को प्रतियोगिता में भाग लेंगे नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं म

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को प्रतियोगिता में भाग लेंगे

Article Advertisement

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को प्रतियोगिता में भाग लेंगे नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) ओलंपिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगे। पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लने वाले चोपड़ा रविवार को लिस्बन पहुंचे। वह 10 जून को लिस्बन विश्वविद्यालय स्टेडियम में मीटिंग सिटी आफ लिस्बन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चोपड़ा के करीबी सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई—भाषा को बताया, 'चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हम अन्य प्रतियोगिताओं की व्यवस्था करने की भी कोशिश कर रहे हैं जिनमें 22 जून को स्वीडन में होने वाली कार्लस्टैंड ग्रां प्री भी शामिल है। ' उन्होंने कहा, 'लिस्बन में वह अभ्यास करने के साथ प्रतियोगिताओं में भी भाग ले पाएगा। यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कई देशों में भारतीयों को वहां पहुंचने पर कड़े पृथकवास पर रहना पड़ रहा है। ' चोपड़ा ने कुछ सप्ताह पहले कहा था कि प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाने के कारण उनकी ओलंपिक तैयारियां प्रभावित हो रही है। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये पिछले सोमवार को यूरोप रवाना हुआ था। उन्होंने मार्च में पटियाला में इंडियन ग्रां प्री तीन में 88.07 मीटर भाला फेंककर स्वयं के राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया था। चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोचेफ्सट्रूम में 87.86 मीटर भाला फेंककर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read