BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Politics

राजनीति में कभी नहीं आऊंगा: अनुपम खेर

Published: 22/6/2021, 8:07:24 am211 viewsSeemanchal Live

राजनीति में कभी नहीं आऊंगा: अनुपम खेर शिमला, 21 जून (भाषा) प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। सोमवार को यहां स्थानीय मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में खेर ने कहा, 'उनके राजनीति में आने का सवाल ही नहीं उठता।' साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पिछले

राजनीति में कभी नहीं आऊंगा: अनुपम खेर
राजनीति में कभी नहीं आऊंगा: अनुपम खेर शिमला, 21 जून (भाषा) प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। सोमवार को यहां स्थानीय मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में खेर ने कहा, 'उनके राजनीति में आने का सवाल ही नहीं उठता।' साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव में उनके लड़ने की चर्चा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा, "यदि आप किसी व्यक्ति से हाथ मिलाते हैं, तो लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंचने लगते हैं।" देश के समसामयिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए जाने जाने वाले खेर ने दोहराया कि वह राजनीति में बिल्कुल भी नहीं आएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी किरण खेर बेहतर जानती हैं। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। अनुपम खेर ने कहा कि कीमोथेरेपी के कई दुष्परिणाम हैं लेकिन उनकी इच्छा-शक्ति "बहुत मजबूत" है। बॉलीवुड अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर शिमला में हैं और वह बुधवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read