अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

CSBC Bihar Police exam date: जल्द जारी होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि

CSBC Bihar Police exam date: जल्द जारी होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लाखों उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी खत्म होने को है लेकिन अभी तक स्थगित हुई परीक्षा की नई डेट का ऐलान नहीं किया गया है। पहले माना जा रहा था कि जनवरी अ

CSBC Bihar Police exam date: जल्द जारी होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि

Article Advertisement

CSBC Bihar Police exam date: जल्द जारी होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लाखों उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी खत्म होने को है लेकिन अभी तक स्थगित हुई परीक्षा की नई डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

Article Advertisement

पहले माना जा रहा था कि जनवरी अंत या फरवरी की शुरुआत में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लेकिन इसमें और देरी हो रही है। बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 12 और 20 जनवरी को लिखित परीक्षा की घोषणा की थी। 12 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। हालांकि 20 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा बुधवार को अचानक स्थगित कर दी गई। इसमें करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। सूत्रों से पता चला है कि सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा की नई तारीख में अभी वक्त लगेगा। नए सिरे से सेंटर उपलब्ध होने के बाद अगली तारीख की घोषणा की जाएगी। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) और गृह विभाग के अधिकारियों के बीच लिखित परीक्षा के लिए सेंटर उपलब्ध कराने को लेकर बात हुई है। अधिकारियों ने बताया कि 19 जनवरी के बाद खुद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारियों को परीक्षा हेतु सेंटर उपलब्ध कराने को कहा जाएगा। जिलाधिकारियों से बात करने और सेंटर की उपलब्धता के बाद इसकी जानकारी पर्षद को दी जाएगी। इसके बाद ही नई तारीख तय होगी HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read