New Delhi Stampede को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ और दिल्ली LG ने मौतों पर जताया दुख, बोले-पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना Delhi LG VK Saxena tweets loss of lives due to stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ में कुछ लोगों की मौत भी हुई है।
Politics
New Delhi Stampede को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ और दिल्ली LG ने मौतों पर जताया दुख, बोले-पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना
New Delhi Stampede को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ और दिल्ली LG ने मौतों पर जताया दुख, बोले-पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना Delhi LG VK Saxena tweets loss of lives due to stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ में कुछ लोगों की मौत भी हुई है। इसकी पुष्टि तब हुई जब देर रात दिल्ली LG VK Saxe

Article Advertisement
Article Advertisement
इसकी पुष्टि तब हुई जब देर रात दिल्ली LG VK Saxena ने ट्वीट कर अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए संवेदना जाहिर की।
Delhi LG VK Saxena tweets loss of lives due to stampede: प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है।
ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है।
महाकुंभ के लिए यहां से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इस ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में यात्री पहुंच गए।
इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई और कई यात्री घायल हो गए और कई यात्री बेहोश हो गए।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस भगदड़ में जान-माल के हानी होने की बात कही है।
वहीं, एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना में 3 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हैं।
रक्षा मंत्री क्या बोले?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं।
दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
दिल्ली के उपराज्यपाल क्या बोले?
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस घटना को लेकर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है।
इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति को नियंत्रित करने और उसका समाधान करने के लिए कहा है।
मुख्य सचिव को डीडीएमए उपायों को लागू करने और राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है।
सभी अस्पताल संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।
मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है।
मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं।
Delhi LG VK Saxena tweets, “There has been an unfortunate and tragic incident of loss of lives and injuries due to disorder & stampede at New Delhi Railway Station. My deepest condolences to the families of victims of this tragedy. Have spoken to Chief Secretary & Police… pic.twitter.com/jr95XljreZ — ANI (@ANI) February 15, 2025 रेलवे डीसीपी का बयान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में 15 लोग घायल हो गए।
प्रयागराज एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, तब प्लेटफॉर्म पर काफी लोग मौजूद थे।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12,13 और 14 पर मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक, 1500 जनरल टिकट बिक चुके थे, इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई।
प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति थी।
डीसीपी केपीएस मल्होत्रा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के बीच यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में मदद करते नजर आए।
डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने कहा, “दो ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कारण भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी।
कुछ लोग घायल हुए हैं।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
यह तब हुआ जब एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई और लोग उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।”
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
