मानवता शर्मसार!
मुंह में ठूंसा नमक फिर नमक से भरे बैग में बंदकर बच्ची को कूड़े की ढेर में फेंका - NEWBORN WRAPPED IN SALT छपरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां नवजात बच्ची को नमक में लपेटकर मरने के लिए छोड़ दिया. छपरा: बिहार के छपरा में एक नवजात बच्ची बरामद हुई है. मांझी थाना क्षेत्र के मियां पट्टी मोड़ में पुरानी सरकारी अस्पताल के पास सड़क किनारे से बच्ची मिली है. उसे नमक में लपेटकर कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया था. राहगीरों की जब नजर पड़ी तो कूड़े की ढेर पर फेंके गए प्लास्टिक के एक थैले से नवजात बच्ची को बाहर निकाला. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कूड़े के ढेर के पास मिली नवजात बच्ची: राहगीरों ने नवजात बच्ची को उठाकर तत्काल मांझी सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर पूरी तरह नमक लपेटा हुआ था और उसके मुंह में भी नमक ठूंस दिया गया था. कूड़े की ढेर में पड़े प्लास्टिक के थैले को कुत्ते नोच रहे थे, जिस पर उनकी नजर पड़ी. शक होने पर जब थैले को पलट कर देखा तो उसके भीतर कपड़े में लपेटा हुआ एक नवजात शिशु को देखकर सभी के होश उड़ गए. "हमलोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी कुत्ते को थैले को नोचते हुए देखे. जब कुत्ते को भागकर थैले को खोला तो उसमें एक नवजात बच्ची थी. उसको नमक में लपेटकर फेंका गया था. मुंह में भी नमक था."- चश्मदीद बच्ची को नमक में लपेटकर फेंका: वहीं, कपड़ा हटाकर जब लोगों ने देखा तो नवजात शिशु के पूरे शरीर पर सूखा नमक लपेटा हुआ था. वहीं थैले के पास एक फटा हुआ नमक का पैकेट भी पड़ा हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलते ही देखने वालों की भीड़ जुट गई. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मांझी पुलिस ने बच्ची को मांझी सीएचसी में लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे छपरा रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. "बच्ची कैसे और किन परिस्थिति में यहां पहुंची, यह जांच का विषय है. किसने यहां लाकर उसे फेंका, इसके लेकर जांच की जा रही है. फिलहाल बच्ची को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है."- संकेत कुमार, थाना प्रभारी, मांझी थाना
Article Advertisement
Politics
मानवता शर्मसार! मुंह में ठूंसा नमक फिर नमक से भरे बैग में बंदकर बच्ची को कूड़े की ढेर में फेंका - NEWBORN WRAPPED IN SALT
मानवता शर्मसार! मुंह में ठूंसा नमक फिर नमक से भरे बैग में बंदकर बच्ची को कूड़े की ढेर में फेंका - NEWBORN WRAPPED IN SALT छपरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां नवजात बच्ची को नमक में लपेटकर मरने के लिए छोड़ दिया. छपरा: बिहार के छपरा में एक नवजात बच्ची बरामद हुई है. मांझी थाना क
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
